10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ स्पेशल ट्रेन में चढ़ने की मारामारी... आपस में भिड़े पैसेंजर, खूब...

महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में चढ़ने की मारामारी… आपस में भिड़े पैसेंजर, खूब चले लात-घूंसे, Video

Published on

चंदौली,

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दीन दयाल उपाध्याय (DDU) रेलवे स्टेशन से प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए यात्रियों की जमकर भीड़ उमड़ रही है. जिसके चलते ट्रेनों में बैठने को लेकर लोग आपस में भिड़ जा रहे हैं व मारपीट तक करने लग रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो आया है, जहां स्टेशन पर यात्रियों का दो समूह आपस में भिड़ गया.

ट्रेन में बैठने के लिए भिड़े यात्री
डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों के बीच लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों का दो समूह आपस में भिड़ गया. दोनों समूहों में पहले कहासुनी हुई. इसके बाद एक समूह के एक व्यक्ति ने दूसरे समूह के एक व्यक्ति को पीट दिया.

हालांकि, जैसे ही दूसरे समूह के लोगों की नजर मारपीट करने पर पड़ी तो उन्होंने मिलकर पहले समूह के लोगों को पीट दिया. इस दौरान अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लेकिन गनीमत यह रही कि स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवान ने दोनों ग्रुपों को छुड़ा दिया और फिर समझाकर आगे के लिए रवाना किया.

डीडीयू स्टेशन पर महाकुंभ जाने वालों की उमड़ रही है भारी भीड़
डीडीयू रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वालों की जमकर भीड़ उमड़ रही है. आलम यह है कि ट्रेनों में पैर तक रखने की जगह नहीं है. लेकिन संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु ट्रेनों में किसी तरह चढ़कर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं.

अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है. महाकुंभ में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है कि महाकुंभ 2025 प्रयागराज में अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this