15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यअबु आजमी के बेटे फरहान के खिलाफ गोवा में FIR, पत्नी आयशा...

अबु आजमी के बेटे फरहान के खिलाफ गोवा में FIR, पत्नी आयशा टाकिया बोलीं- महाराष्ट्र से होने की सजा

Published on

पणजी

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। उनके औरंगजेब पर दिए गए बयान पर उनके खिलाफ ठाणे में एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं उनके बेटे अबू फरहान आजमी भी पचड़े में फंस गए हैं। अबु फरहान आजमी और अन्य के खिलाफ गोवा में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। रेस्तरां चेन के मालिक और पेशे से उद्यमी अबू फरहान आजमी अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति भी हैं।

गोव में अबु फरहान आजमी के खिलाफ केस दर्ज होने का यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब सपा विधायक अबू आजमी को मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली अपनी टिप्पणी के लिए घेरा जा रहा है। महाराष्ट्र में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

लाइसेंसी बंदूक से फरहान ने धमकाया?
गोवा पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उनके नियंत्रण कक्ष को सोमवार रात 11.12 बजे एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि कैंडोलिम (उत्तरी गोवा जिला) के एक सुपर मार्केट में झगड़ा हो रहा है। कलांगुट पुलिस थाना के निरीक्षक परेश नाइक ने बताया कि झगड़े के दौरान अबु फरहान आजमी ने प्रतिद्वंद्वी समूह से कथित तौर पर कहा कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक है।

दोनों पक्षों ने केस कराने से किया इनकार
अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि दो समूहों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में शामिल दोनों पक्षों को बाद में कलांगुट पुलिस थाना लाया गया। उन्हें शिकायत दर्ज कराने का मौका दिया गया, लेकिन दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें मापुसा के जिला अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया, लेकिन उन्होंने चिकित्सा परीक्षण से इनकार कर दिया।

पुलिस ने खुद दर्ज किया केस
पुलिस के मुताबिक, अबू फरहान आजमी ने संबंधित प्राधिकारी के जारी वैध हथियार लाइसेंस और गोवा में हथियार ले जाने का परमिट प्रस्तुत किया। सुबह कलांगुट पुलिस ने सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए। चूंकि इसमें शामिल व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे थे, सार्वजनिक शांति भंग कर रहे थे और दंगा-फसाद कर रहे थे, इसलिए कलांगुट पुलिस थाना ने सरकार की ओर से पीएसआई परेश सिनारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

फरहान आजमी की देवेंद्र फडणवीस से अपील
वहीं अबु फरहान आजमी और उनकी पत्नी आयशा टाकिया ने इस मामले में सफाई दी है। फरहान आजमी ने कहा कि भीड़ ने उनकी कार को घेरकर उन पर हमला क‍िया, लेक‍िन पुल‍िस ने हमारे ही ख‍िलाफ केस दर्ज कर ल‍िया। उन्होंने कहा कि वह सोमवार की रात अपनी पत्नी अभिनेत्री आयशा टाकिया और बेटे के साथ थे, जब अचानक एक भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया और उस पर हमला किया। भीड़ उनकी कार को आग लगाने की कोशिश कर रही थी, जिससे उनकी जान को खतरा हो गया।

फरहान ने बताया गोवा में उस रात क्या हुआ
फरहान ने आगे बताया कि उनके पास लाइसेंसी हथियार था, जिसे उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन गोली नहीं चलाई। इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। फरहान आजमी ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी और उनसे इस मामले में मदद की अपील की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह गोवा पुलिस और सरकार से बात करेंगे और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

आयशा टाकिया ने बयां किया दर्द
आयशा टाकिया ने इस घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि यह हमारे परिवार के लिए एक भयावह रात थी, आज सुबह तक, मेरे पति और बेटे को धमकाया गया और वे अपनी जान के लिए डरे हुए हैं। गोवा के स्थानीय गुंडों ने उन पर हमला किया, उन्हें धमकाया और घंटों प्रताड़ित किया। उन्होंने पुलिस के साथ भी बुरी तरह मारपीट की, जिसे मेरे पति ने बेटे और उसकी सुरक्षा के लिए बुलाया था। गोवा में महाराष्ट्र के प्रति नफरत अविश्वसनीय ऊंचाई पर पहुंच गई है, क्योंकि उन्होंने बार-बार फरहान और मेरे बेटे को महाराष्ट्र से होने और बड़ी कार रखने के लिए कोसा।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...