10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: 'छोटा हरिद्वार' के महंत पर FIR, चेंजिंग रूम की तरफ कैमरा...

UP: ‘छोटा हरिद्वार’ के महंत पर FIR, चेंजिंग रूम की तरफ कैमरा लगाकर महिलाओं को कपड़े बदलते देखने का आरोप

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में स्थित गंग नहर को छोटा हरिद्वार नाम से भी जाना जाता है. यहां प्रशासन ने जेसीबी चलाकर अवैध दुकानों को हटाया है. दरअसल, एक महिला की शिकायत के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है. एक महिला ने गंग नहर मंदिर के महंत मुकेश गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि महंत मुकेश गिरी ने घाट के चेंजिंग रूम की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिनका एक्सेस उसने अपने मोबाइल में ले रखा था.

आरोप के मुताबिक, आरोपी महंत नहर के घाट पर महिलाओं को कपड़े चेंज करने के दौरान उनके वीडियो देखता था. एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने IPC की धारा 354, 354G, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस ने चेंजिंग रूम को भी तोड़ा
पुलिस ने बताया कि यह गंभीर मामला है क्योंकि पूजा करने वाले नहर घाट स्थल पर बने चेंजिंग रूम की तरफ कैमरा घुमाया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए नहर के आस-पास और वहां पर मौजूद अतिक्रमण को हटाया गया है. इसके अलावा चेंजिंग रूम को भी तोड़ दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस पूरे मामले में डीसीपी देहात विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मुकेश पुजारी नहर घाट पर पूजा पाठ का काम करवाते थे. उनके द्वारा चेंजिंग रूम की तरफ कैमरे लगाने का प्रकरण सामने आया है.

शिकायत के बाद फरार हुआ आरोपी महंत
आरोप है कि शिकायत कर्ता महिला और उसकी बेटी द्वारा चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने के दौरान कैमरे को देखा गया. इसके बाद महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो वहां सीसीसीटीवी कैमरा लगाया जाना पाया गया. बताया जा रहा है कि पुजारी के फोन से इसे लाइव देखा जा सकता था. वहां लगे सभी सीसीटीवी पुजारी के फोन से ऑपरेट किए जा रहे थे.

फिलहाल मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस की तरफ से 2 टीमें लगाई गई हैं. फिलहाल पुजारी फरार बताया जा रहा है. जल्द उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी. आरोपी पुजारी मुकेश गोस्वामी के खिलाफ पहले भी 4 मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...