15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी के खिलाफ असम में FIR, कांग्रेस ने कहा- यह राजनीतिक...

राहुल गांधी के खिलाफ असम में FIR, कांग्रेस ने कहा- यह राजनीतिक स्टंट

Published on

गुवाहाटी,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पानबाजार पुलिस थाने में शनिवार शाम एक शिकायत दर्ज की गई. यह शिकायत अधिवक्ता मोंजित चेतिया ने दर्ज कराई है. शिकायत का कारण राहुल गांधी की ओर से पिछले सप्ताह नई दिल्ली में कांग्रेस के नए राष्ट्रीय मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान भाषण देना है.

चेतिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था, ‘बीजेपी और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है, और अब हम बीजेपी, आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी ‘भारतीय राज्य की संप्रभुता और अखंडता को कमजोर करने और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के खिलाफ विद्रोह भड़काने के उद्देश्य से की गई है.’

शिकायतकर्ता ने दावा किया, ‘जनता का विश्वास लोकतांत्रिक तरीके से हासिल करने में असफल होने के कारण, राहुल गांधी अब केंद्र सरकार और भारतीय राज्य के खिलाफ असंतोष भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.’ धारा 152 और 197(1)(d) के तहत FIR दर्ज की है.

विपक्ष ने बताया राजनीतिक चाल
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने कहा, ‘राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज यह FIR एक राजनीतिक साजिश है. यह मामला बीजेपी की ओर से विपक्षी आवाज को दबाने के लिए दर्ज कराया है.’

राहुल गांधी की कमेंट का बचाव
सैकिया ने राहुल गांधी की टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि कई उदाहरणों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देशों पर काम किया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अब मतदान केंद्र-वार वोटिंग डेटा की जानकारी देना बंद कर दिया है.

सैकिया ने कहा, ‘राहुल जी ने जो कहा है वह सही है. हम उस राज्य मशीनरी से भी लड़ रहे हैं, जिसे तटस्थ होना चाहिए, लेकिन वह बीजेपी द्वारा राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल की जा रही है.’ इस विवाद ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक तनातनी को और बढ़ा दिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...