10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यपराली जलाने पर दर्ज होगी FIR, किसान नहीं बेच पाएंगे फसल, हरियाणा...

पराली जलाने पर दर्ज होगी FIR, किसान नहीं बेच पाएंगे फसल, हरियाणा में ‘डबल एक्शन’ का आदेश

Published on

चंडीगढ़

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर हरियाणा में पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की तरफ से जारी एक आदेश में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। इतना ही नहीं ऐसा करने वाले किसान अगले दो सीजन तक अपनी फसल भी नहीं बेच पाएंगे। ऐसा करने वाले किसानों के खिलाफ रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। इसके बाद वे ई-खरीद पोर्टल में लॉगिन नहीं कर पाएंगे। यह आदेश 17 अक्तूबर को जारी हुआ है। सरकार की तरफ से दिल्ली की आबोहवा को ठीक रखने के लिए यह कदम उठाया गया लेकिन नई सरकार की शपथ के साथ आए इस आदेश की सोशल मीडिया पर आलोचना भी शुरू हो गई है। इसमें कहा जा रहा है कि यह फैसला किसान विरोधी है।

कृषि विभाग का आदेश
राज्य सरकार के कृषि एंव किसान कल्याण विभाग के निदेशक ने यह आदेश राज्य के सभी उपायुक्तों और नोडल ऑफिसर्स को भेजा है। इसमें कहा गया है कि यह सुनिश्चित करें कि धान उगाने वाले किसान पराली को न जलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 17 अक्तूबर को ही पंचकूला में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यह आदेश भी 17 अक्तूबर का ही है। दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 233 से लेकर 301 तक के बीच रहा।

बजरंग पुनिया ने साधा निशान
कांग्रेस नेता और पूर्व पहलवान बजरंग पुनिया ने इस आदेश को लेकर पलटवार किया है। पुनिया ने लिखा है कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनते ही किसान विरोधी फ़रमान आया है। पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री और पंजीकरण से फसल खरीद भी बंद करने की बात भी कही गई है। वायु प्रदूषण फैलाने वाले, यमुना नदी में ज़हरीला पानी छोड़ने वाले बड़े बड़े उद्योग धंधों को सरकार कुछ नहीं कहेगी, लेकिन अगर किसान से एक गलती हो गई तो एफ़आईआर के साथ साथ उसकी फसल खरीद बंद करने की सरकार तैयार कर रही है। पुनिया ने एक्स पर लिखा है कि सरकार बहादुर! गरीबों पर हंटर महंगा पड़ेगा।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...