9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यकहीं गोलीबारी-आगजनी, कहीं सुरक्षाबलों से मुठभेड़, फिर कैसे सुलग उठा मणिपुर

कहीं गोलीबारी-आगजनी, कहीं सुरक्षाबलों से मुठभेड़, फिर कैसे सुलग उठा मणिपुर

Published on

इम्फाल,

पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के बीच पिछले 24 घंटे में एक बार फिर हिंसा सुलग उठी है. गुरुवार को राज्यभर में अलग-अलग घटनाएं हुईं. कहीं गोलीबारी हुई है. कहीं टायर जलाए गए हैं तो कहीं सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा है.

बता दें कि मणिपुर में 3 मई को पहली बार हिंसा हुई थी. तब से हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. 58 दिन भी राज्य हिंसा की चपेट में हैं. जातीय संघर्ष के बाद से राज्य भर में अब तक करीब 50,000 लोग 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रह रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री भी राज्य में दौरा कर चुके हैं और हिंसा पीड़ितों से लेकर अलग-अलग समुदाय के लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं. उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है. गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दो दिन के दौरे पर मणिपुर पहुंचे. उन्होंने चुराचांदपुर में रिलीफ कैंप में पीड़ितों का दर्द सुना है.

कंगपोकली में पहले फायरिंग, फिर मुठभेड़
इस बीच, गुरुवार को हिंसा की अलग-अलग घटनाएं हुई हैं. कंगपोकली जिले में प्रदर्शनकारियों और जवानों के बीच झड़प हुई है. सुरक्षाबलों का कहना है कि इन लोगों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की थी. सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए जवाब में फायरिंग की. इस मुठभेड़ में एक शख्स की मौत हो गई. पांच लोग घायल हुए हैं. इनके बारे में पता किया जा रहा है. ये घटना हरओथेल गांव की है. माना जा रहा है कि एक अन्य उग्रवादी भी मारा गया है, लेकिन अभी तक शव नहीं निकाला जा सका है. घटनास्थल पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी.

मणिपुर में सीएम आवास तक जुलूस निकालने की कोशिश
इस घटना में शामिल उपद्रवी जिस समुदाय से आते हैं, उसके सदस्य बौखला गए. देर रात तनाव उस वक्त और बढ़ गया, जब शव के साथ प्रदर्शनकारी इम्फाल पहुंच गए. राजधानी में मुख्यमंत्री आवास तक जुलूस निकालने की कोशिश की गई. जब पुलिस ने इन्हें सीएम आवास की तरफ जाने से रोका तो जुलूस हिंसक हो गया. उसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रदर्शन करने वालों ने सड़कों पर टायर भी जलाए.

मणिपुर: बाजार में एकत्रित हुई थी भीड़
प्रदर्शनकारियों ने पहले कर्फ्यू के आदेशों का उल्लंघन किया और फिर न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए. गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाला. भीड़ इम्फाल के मध्य में ख्वायरनबंद बाजार में एकत्र हुई थी, जहां सुबह कांगपोकपी जिले में गोलीबारी में मारे गए एक व्यक्ति का शव लाया गया था और उसे ताबूत में रखा गया था. आरएएफ कर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. फिर उन्होंने शव को जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मुर्दाघर भेजा.

बीजेपी के दफ्तर को भी बनाया गया निशाना
हिंसा में मणिपुर में बीजेपी के एक दफ्तर पर भी हमला किया गया. वहां भीड़ जमा होने के बाद कड़ी सुरक्षा कर दी गई थी. दरअसल, जब ख्वायरमबंद बाजार में एकत्रित लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो उन्होंने बीच सड़क पर टायर जलाए. इस हाथापाई में बीजेपी दफ्तर को भी निशाना बनाया गया. यहां तोड़फोड़ की गई. स्थिति अब नियंत्रण में है.

पूरे घटनाक्रम पर सेना ने क्या कहा…
इलाके में एक्टिव सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सुबह की गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई. इसमें बताया कि उग्रवादियों ने हरोथेल गांव में गुरुवार सुबह 5.30 बजे अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. हालात कंट्रोल करने के लिए तुरंत जवान एक्टिव हुए और मोर्चा संभाला. दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. जवानों ने किसी भी अतिरिक्त क्षति को रोकने के लिए सुव्यवस्थित तरीके से जवाब दिया. सैनिकों की त्वरित कार्रवाई के कारण गोलीबारी बंद हो गई. क्षेत्र में भीड़ के जमावड़े को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया. उसके बाद शाम करीब 4 बजे क्षेत्र में तैनात जवानों ने मुनलाई गांव के पास गोलीबारी की आवाज सुनी. शाम करीब 5.15 बजे राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के पास बेथेल गांव की तरफ गोलीबारी की सूचना मिली. यह क्षेत्र राजधानी इम्फाल से करीब 20 किमी दूर स्थित है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...