7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यUP : पहले दोनों ने साथ बैठकर पी शराब, फिर पति ने...

UP : पहले दोनों ने साथ बैठकर पी शराब, फिर पति ने डंडे से पीटकर पत्‍नी को मार डाला, लखनऊ पुलिस ने किया अरेस्‍ट

Published on

लखनऊ

लखनऊ स्थित मोहनलालगंज के आनंदपुर गांव में मजदूर ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपी ने यह वारदात की।

मोहनलालगंज के हुलास खेड़ा स्थित आनंदपुर गांव में प्यारेलाल और उनकी पत्नी सरोजनी रहते हैं। उनका बेटा राजकुमार नशा करने आ आदी है। नशे में वह अक्सर झगड़ा करता था। उसकी हरकतों से प्यारेलाल काफी परेशान थे। इस लिए उन्होंने राजकुमार व बहू कंचन (30) को घर से अलग कर दिया था। इसके बाद दोनों लोग घर से 100 मीटर की दूरी पर तिरपाल डालकर बच्चों पीयूष, प्रिंस और प्रियांशी के साथ रहने लगे थे।

राजकुमार मजदूरी करके परिवार का खर्च चला रहा था। जब भी वह मजदूरी करके लौटता था, पत्नी से उसका झगड़ा होता था। दोनों के बीच झगड़ों से ग्रामीण भी परेशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात राजकुमार और कंचन साथ बैठकर शराब पी रहे थे। करीब 11:30 बजे किसी बात को लेकर दोनों में फिर विवाद हो गया। राजकुमार ने डंडे से कंचन को बुरी तरह पीट दिया।

अपनी जान बचाने के लिए भागी कंचन
पति की पिटाई से बचने के लिए वह वहां से भाग गई। राजकुमार तिरपाल में तीनों बच्चों के साथ सो गया। सुबह उठकर जब वह कंचन को खोजने लगा। कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा हुआ था। कंचन को मृत देखकर राजकुमार वहां से भाग निकला। वह नहर के जाकर छिप गया। कंचन की हत्या की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

पिता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
ग्रामीणों ने कंचन के बछरावां निवासी पिता कल्लू को घटना के बारे में बताया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर अमर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने नहर किनारे छिपे हत्यारोपित राजकुमार को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कंचन के चेहरे और पैरों पर डंडे से पीटे जाने की चोटें हैं। कंचन के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में दामाद राजकुमार पर बेटी को पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मूकदर्शक बने पड़ोसी
मासूम बेटे पीयूष ने बताया कि देर रात शराब के नशे में धुत होकर घर में पिता राजकुमार मां कंचन से झगड़ा करने लगे। मां ने विरोध किया तो पिता ने डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बेटे ने शोर मचाकर पड़ोसियों से मां को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। मां कंचन ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। नाना और रिश्तेदारों ने पीयूष से पूरी बात सुनी तो उनकी आंखें भर आईं। बेटा यही बात कह रहा था कि ग्रामीण घायल मां कंचन को अस्पताल ले जाते तो उनकी जान बच जाती। मासूम बच्चों के सिर से मां का साया न उठता।

बच्चों का पालन पोषण भगवान भरोसे
महिला की हत्या की सूचना के बाद एसीपी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे तो कंचन की दो साल की मासूम बेटी प्रियांशी, बेटों पीयूष व प्रिंस को देखकर भावुक हो गए। एसीपी ने मौके पर मौजूद रिश्तेदारों से मासूमों को अपने पास रखकर पालन पोषण करने की बात कही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। एसीपी ने बाबा-दादी को बच्चों का ख्याल रखने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही इंस्पेक्टर अमर‌ सिंह को बच्चों के खाना पानी का इंतजाम करने के निर्देश दिए। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि तीनों मासूम बच्चों को कोई रखने को तैयार नहीं होगा तो एनजीओ से बात कर वहां शरण दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...