11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपहले बोला गिल का बल्ला, फिर चला सुंदर की फिरकी का जादू,...

पहले बोला गिल का बल्ला, फिर चला सुंदर की फिरकी का जादू, भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 में हराया

Published on

हरारे

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच हारने के बाद दमदार वापसी की है। टीम इंडिया ने दूसरे मैच को 100 रनों से अपने नाम किया था। अब 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को 23 रनों से जीत मिली। टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए शुभमन गिल की फिफ्टी की मदद से भारत ने 4 विकेट पर 182 रन ठोक दिए। जवाब में जिम्बाब्वे ने एक समय 39 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद वापसी करते हुए टीम ने 6 विकेट पर 158 रनों तक पहुंचने में सफल रही। इस जीत से भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 10 ओवर में 99 रन दिए।

गिल ने दो बड़ी साझेदारी बनाई
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 49 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा यशस्वी जायसवाल (36) के साथ पहले विकेट के लिए 67 जबकि रुतुराज गायकवाड़ (49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 24 जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने 25 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

पावरप्ले में नहीं गिरा कोई विकेट
गिल और जायसवाल के साथ पावर प्ले में बिना विकेट खोए 55 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट के पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा जबकि गिल ने अगले ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पर दो चौके और एक छक्का जड़ा। जायसवाल ने तेज गेंदबाज तेंडई चतारा की लगातार गेंदों पर भी चौका और छक्का मारा।

तीसरे नंबर पर उतरे अभिषेक फेल
पिछले मैच में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा भी सिर्फ 10 रन बनाने के बाद रजा की गेंद पर मरुमानी को कैच दे बैठे। गिल और गायकवाड़ ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। गिल ने चतारा पर चौके के साथ 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। गिल और गायकवाड़ ने 17वें ओवर में रजा पर भी छक्के जड़े। गिल मुजरबानी की उछाल लेती गेंद को हवा में लहराकर रजा को कैच दे बैठे जबकि गायकवाड़ अंतिम ओवर में माधेवेरे को कैच देकर अर्धशतक से एक रन से चूक गए।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...