16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहार में 11 दिनों के अंदर पांच पुलों ने ली जल समाधि,...

बिहार में 11 दिनों के अंदर पांच पुलों ने ली जल समाधि, शुक्रवार को मधुबनी में गिरा एक और पुल

Published on

मधुबनी,

बिहार में निर्माणाधीन पुलों का गिरना लगातार जारी है. इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी जिला के झंझारपुर में एक और निर्माणाधीन पुल गिर गया. पिछले 11 दिनों के अंदर बिहार में पुल गिरने की यह पांचवीं घटना है. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

दरअसल, शुक्रवार को मधुबनी में जो निर्माणाधीन पुल गिरा उसकी लंबाई 77 मीटर है और दो पिलर के बीच में बीम (long girder) का हिस्सा गिर गया है. दिलचस्प बात यह है कि प्रशासन ने इस लापरवाही को छुपाने के लिए टूटे हुए हिस्से को काले रंग के प्लास्टिक से ढक दिया. ताकि लोगों को पुल गिरने की जानकारी न हो सके. मधुबनी का यह पुल तकरीबन तीन करोड़ की लागत से बन रहा था. यह पुल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा निर्माण किया जा रहा था.

सूत्रों के मुताबिक, यह पुल 24 जून से पहले ही ध्वस्त हो चुका था. 24 जून को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाशीष पासवान ने पुल का निर्माण कर रहे संवेदक अमरनाथ झा को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि पुल का एक हिस्सा लटक गया है और इस कारण इसे दोबारा बनाया जाए.

कार्यपालक अभियंता के इस पत्र के जवाब में अमरनाथ झा ने यह दलील दी कि बीम के ढलाई के 3 दिन के अंदर ही कोसी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिसकी वजह से पुल का यह हिस्सा लटक गया. संवेदक ने यह दलील दी क्योंकि कोसी नदी में अभी जलस्तर काफी बढ़ा है, इसलिए जलस्तर कम होने के बाद पुनः निर्माण कराया जाएगा.

’11 दिनों के अंदर पांच पुलों ने ली जल समाधि’
गौरतलब है, बिहार में पुल गिरने का पिछले 11 दिनों में यह पांचवीं घटना है. इसके बाद पुलिस निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि 18 जून को एरिया में 12 करोड़ की लागत से बकरा नदी के ऊपर बना रहा पुल ध्वस्त हो गया था. इसके बाद 22 जून को सिवान में गंडक नदी पर बना पुल गिर गया. बताया जाता है कि यह पल तकरीबन 40-45 साल पुराना था.

इसके बाद 23 जून को पूर्वी चंपारण में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा पुल ध्वस्त होने का मामला सामने आया था. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था और इसी वजह से पुल गिर गया. वहीं, 27 जून को बिहार के किशनगंज में भी कंकाई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बन रहा पुल ध्वस्त हो गया.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...