29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिलोकतंत्र में पहली बार है जब सरकार पूछ रही सवाल... शाह के...

लोकतंत्र में पहली बार है जब सरकार पूछ रही सवाल… शाह के आरोप पर पायलट

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पार्टी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार सवाल पूछ रही है, जबकि सवाल पूछने का काम विपक्ष का है। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। शाह के आरोपों पर सचिन पायलट ने कहा कि काले कपड़े पहनकर सांकेतिक विरोध दर्ज किया जा रहा था। बता दें कि अमित शाह ने आरोप लगाया था कि आखिर कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए आज का ही दिन क्यों चुना? आज ही के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर मंदिर का शिलान्यास किया था।

आजतक से बातचीत में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर जवाब दिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने काले कपड़े इसलिए पहने थे क्योंकि हमारा प्रदर्शन महंगाई पर सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन था। सरकार महंगाई पर पूरी तरह से विफल रही है। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। महंगाई के मुद्दे पर सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

शाह के हिन्दुत्व वाले आरोपों पर पायलट
कांग्रेस पार्टी ने राम जन्म भूमि पूजन के जश्न के दिन ही क्यों काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। इस सवाल के जवाब पर कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने कहा कि राम जन्म भूमि पर कोर्ट का फैसला कोई आज का नहीं है। इस पर लंबे समय से मामला चल रहा था। उन्होंने भाजपा पर काउंटर अटैक किया कि सरकार चर्चा से भाग रही है और विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगा रही है।

बता दें कि कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आखिर कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए आज का ही दिन क्यों चुना? उन्होंने कहा कि आखिर प्रदर्शन के लिए काले कपड़े क्यों पहने गए? उन्होंने कहा कि पिछले साल आज के ही दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर मंदिर का शिलान्यास किया था। आज के दिन तो जश्न मनाया जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राह पर चलते हुए आज के दिन विरोध प्रदर्शन किया।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...