7.6 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया में पहली बार, 16 साल से अकेली मादा घड़‍ियाल बिना नर...

दुनिया में पहली बार, 16 साल से अकेली मादा घड़‍ियाल बिना नर के हुई गर्भवती, वैज्ञानिकों के उड़े होश

Published on

सान जोसे

दक्षिण अमेरिकी देश कोस्‍टारिका के एक चिड़‍ियाघर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मादा घड़‍ियाल पिछले 16 साल से अकेली थी लेकिन वह बिना नर के ही अपने आप गर्भवती हो गई है। इस मादा घड़‍ियाल ने अंडा दिया जिसके अंदर एक स्‍वस्‍थ बच्‍चा मौजूद था। इस घटना को बहुत उल्‍लेखनीय खोज माना जा रहा है क्‍योंकि मादा घड़‍ियाल ने बिना किसी नर के यौन संबंध के अंडे दिए हैं। इस दुर्लभ घटना को ‘वर्जिन बर्थ’ करार दिया जा रहा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्जिन बर्थ की घटना अब तक अन्‍य जीवों जैसे चिड़‍िया और मछली आदि में हो चुकी है लेकिन किसी घड़‍ियाल में यह पहली बार हुई है। इस अमेरिकी घड़‍ियाल को साल 2002 से कोस्‍टा रिका के च‍िड़‍ियाघर में रखा गया था। उस समय इसकी उम्र मात्र दो साल थी। जनवरी 2018 में जू में तैनात रक्षकों ने पाया कि घड़‍ियाल के घेरे के पास 14 अंडे हैं। इन अंडों से बच्‍चे नहीं निकले थे और बाद में एक अंडे के अंदर भ्रूण को विकसित रूप में पाया गया था।

मादा घड़‍ियाल और भ्रूण एक-दूसरे का क्‍लोन
इस बच्‍चे का जन्‍म उस समय नहीं हुआ था। वैज्ञानिकों ने अब अपने रिसर्च पेपर में कहा है, ‘यह सामान्‍य नहीं है कि एक जू के अंदर बंद सरीसृप श्रेणी के जीव इतने अंडे दे, वह भी तब जब वह उसका किसी नर से संपर्क नहीं हुआ है। इसे सामान्‍य तौर पर संभव नहीं माना जाता है और उसे खारिज कर दिया जाता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि मां और बच्‍चे के बीच 99.9 प्रतिशत समानता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बिना नर के गर्भवती होने की इस प्रक्रिया को Facultative Parthenogenesis कहा जाता है।

इसके तहत बिना यौन संबंध बनाए ही एक मादा जीव गर्भवती हो सकती है। सामान्‍य गर्भधारण के विपरीत इस तरह के वर्जिन बर्थ में कई तरह की दिक्‍कतें आ सकती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि 14 में से केवल 7 अंडे ही फर्टाइल थे। भ्रूण के ऊतकों और मादा घड़‍ियाल की चमड़ी के जेनेटिक विश्‍लेषण से पता चला कि दोनों एक-दूसरे से पूरी तरह से मिलते हैं। इस भ्रूण का कोई भी पिता नहीं मिला। इस वर्जिन बर्थ को ऐतिहासिक घटना माना जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...