19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यपहली बार मुसलमानों ने ही मदरसे को ढहा दिया, आतंकी संगठन अल...

पहली बार मुसलमानों ने ही मदरसे को ढहा दिया, आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा था मौलवी

Published on

गुवाहाटी

असम के गोलपारा में पहली बार हैरान कर देने वाला मामला तब देखने को मिला, जब वहां मुसलमानों ने ही मदरसे को ढहा दिया। दरअसल इसके पीछे की वजह लोगों में जागरूकता का पैदा होना है। लोगों को इस बात की भनक लगी कि मदरसे की आड़ में यहां आतंकी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके बाद इसी से भड़के लोगों ने मदरसे को ढहा दिया। अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के जरिए मंगलवार को गोलपारा स्थित मदरसे को ढहाने की एक बड़ी वजह निकलकर सामने आ रही है। दरअसल इस मदरसे के एक शिक्षक को अल-कायदा के साथ कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमें मदरसे को ढहाए जाने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

इस्लामिक मदरसों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई के बाद यह चौथा मदरसा था, जो कि ढहाया गया। इससे पहले आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिलने पर सरकार पहले ही तीन मदरसों को गिरा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के प्रति निष्ठा के कारण जिहादी तत्वों के लिये मदरसा एक केंद्र बन गया है।

सीएम हिमंता ने की थी अपील, आतंकी लोगों की करें पहचान
मदरसों को गिराने के पीछे असम के सीएम हिमंता बिसवा सरमा ने अपना रुख साफ किया था। सीएम ने कहा था कि आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वाले ये मदरसे हमारे राज्य के भविष्य के लिए बड़ा खतरा हैं। इसके साथ ही सीएम ने लोगों से इस बात की अपील भी की थी कि लोग अपने आसपास इस प्रकार से संचालित प्रतिष्ठानों पर नजर रखें। माना जा रहा है कि गोलपारा में मदरसा गिराया जाना लोगों की जागरूकता का ही एक जीता जागता नमूना है, जहां इससे भड़के लोगों ने मदरसे को गिराने का खुद ही फैसला ले लिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जनता से अपील करते हुए कहा था कि अधिकारियों को जिहादियों की पहचान करने में मदद करने के लिए आप सभी का साथ जरूरी है। उन्होंने निवासियों से बाहरी लोगों पर नजर रखने के लिए कहा था, जो कि मस्जिदों में इमाम या मदरसों में शिक्षक के रूप में छिपे आतंकवादी हो सकते हैं।

मदरसा गिराने में प्रशासन का कोई रोल नहीं
गोलपारा में मदरसा गिराए जाने को लेकर पुलिस का कहना है कि इसमें हमारा कोई रोल नहीं है। एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी और न ही जिला प्रशासन इसमें शामिल था। जानकारी देते हुए एसपी रेड्डी ने कहा कि जिस आरोपी जलालुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया गया है, उसने साल 2020 से अलग-अलग समय पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को मदरसे के शिक्षकों के रूप में नियुक्त किया था।इनके नाम अमीनुल इस्लाम उर्फ उस्मान और जहांगीर आलम हैं। वहीं अभी भी दोनों फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

40 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
मदरसों या ऐसे ही जुड़े प्रतिष्ठान जहां से आतंकी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस ने मार्च के बाद से चलाई जा रही कार्रवाई में इस मामले में करीब 40 लोगों को पकड़ा है, ये लोग भारतीय उप-महाद्वीप/अंसारुल्ला बांग्ला टीम (एक्यूआईएस/एबीटी) में अलकायदा के सदस्य बताए जाते हैं, जो कि आतंकवादी संगठन की ही एक शाखा है। इनमें से ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जो कि इमाम या मदरसों के शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। सरकार ने पिछले महीने ही तीन जिलों में तीन मदरसों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...