10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यपूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बनाई नई पार्टी, निशाने पर रहे...

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बनाई नई पार्टी, निशाने पर रहे नीतीश कुमार; शराबबंदी को लेकर कही बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद रहे आरसीपी सिंह ने नई पार्टी का ऐलान किया है। उन्होंने नई पार्टी के नाम की घोषणा भी कर दी है। आरसीपी सिंह की नई पार्टी का नाम ‘आप सबकी आवाज’ यानी ‘आसा’ है। नई पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आज दीपावली है और दीप जलाया जाता है। उन्होंने कहा कि दीप आशा को जलाता है।

तीन रंगों का होगा झंडा
आरसीपी सिंह ने पार्टी के झंडे की भी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का झंडा तीन रंगों का होगा। सबसे ऊपर हरा रंग होगा, बीच में पीला और सबसे नीचे नीला रंग होगा। आरसीपी सिंह ने कहा कि जब हमें चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह मिल जाएगा, उसके बाद झंडे में जो पीला रंग होगा, उसी पर बीच में चुनाव चिन्ह भी अंकित होगा। जब आरसीपी सिंह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि उनकी पार्टी का संविधान क्या है तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का संविधान अन्य पार्टियों के संविधान से अलग होगा।

नीतीश कुमार पर आरसीपी सिंह ने साधा निशाना
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार की शराबबंदी योजना को लेकर कहा कि यह पूरी तरह से फेल है। आरसीपी सिंह ने कहा, “आप किसी के खान-पान पर रोक नहीं लगा सकते। हम लोग शराब रोकने के लिए जनजागरण का कार्यक्रम करेंगे। शराबबंदी से सरकार को हजारों करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कई ग्रामीण इलाकों में लोग जेल में चले गए। इसमें सुधार की आवश्यकता है।”

इसके अलावा आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करूंगा कि एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि कमेटी इस बात की जांच करें कि जिस उद्देश्य के लिए शराबबंदी लागू की गई थी, वह कहां तक सफल हो पाई है। उन्होंने कहा कि कमेटी को यह भी देखना चाहिए कि और क्या किया जाए, ताकि यह मंशा पूरी हो।

आरसीपी ने सिंह ने कहा कि आज बिहार की जो छवि है, यहां पर प्रोग्राम करने के लिए कोई आना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि लोग प्रोग्राम करने के लिए रांची और बनारस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप फाइव स्टार होटल की चर्चा करें, तो शायद ही यहां पर कोई बना हो। यहां पर माहौल बनाना पड़ेगा।

 

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...