5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'करगिल युद्ध लड़ा... लेकिन मैं अपनी पत्नी को नहीं बचा सका', मणिपुर...

‘करगिल युद्ध लड़ा… लेकिन मैं अपनी पत्नी को नहीं बचा सका’, मणिपुर की पीड़ित महिला के पति का छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इनमें से एक पीड़ित महिला के पति इंडियन अर्मी में थे. वह असम रेजिमेंट में सूबेदार के पद पर थे. पत्नी के साथ हुई हैवानियत को लेकर वह टूट चुके हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक घटना को लेकर स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उनका दर्द छलक आया. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा,’मैंने कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी था. मैंने देश की रक्षा की, लेकिन मुझे दुख है कि मैं अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका.’

उन्होंने बताया कि 4 मई की सुबह एक भीड़ ने इलाके के कई घरों को जला दिया, दोनों महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया और उन्हें लोगों के सामने गांव की सड़क पर चलने के लिए मजबूर किया. उन्होंने कहा कि जब यह सब कुछ हो रहा था तब पुलिस मौजूद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. मैं चाहता हूं कि उन सभी लोगों को कड़ी सजा मिले, जिन्होंने घर जलाए और महिलाओं को अपमानित किया.”

4 मई को हुई महिलाओं से हैवानियत
4 मई को हुई इस घटना की शिकायत 18 मई को पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में 21 जून को एफआईआर दर्ज की थी. एफआईआर के मुताबिक, शिकायत में कहा गया है कि 4 मई की दोपहर तीन बजे अज्ञात लोगों ने उनके गांव पर हमला बोल दिया. उस दिन 900 से 1000 लोगों ने थोबल में स्थित उनके गांव पर हमला किया था. ये हमलावर मैतेई समुदाय से जुड़े थे. इस भीड़ ने गांव पर हमला कर घरों में आग लगा दी और इसके बाद नकदी और गहने समेत कीमती सामान को लूट लिया.

– हमला होने पर तीन महिलाएं अपने पिता और भाई के साथ जंगल की ओर भागे. पुलिस की टीम ने इन्हें बचा लिया. पुलिस उन्हें थाने लेकर जा ही रही थी कि भीड़ ने रास्ता रोक लिया. और पुलिस से उन महिलाओं और उनके पिता-भाई को छीन लिया. ये सब थाने पहुंचने से दो किलोमीटर पहले हुआ. भीड़ ने पुलिस के सामने ही उन महिलाओं के पिता की हत्या कर दी. इसके बाद तीनों महिलाओं को कपड़े उतारने को मजबूर किया. इनमें से एक की उम्र 21 साल, दूसरी की 42 साल और तीसरी की 52 साल थी.

– कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने का वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ न सिर्फ महिलाओं को सड़क पर घुमा रही है, बल्कि अभद्रता भी कर रही है.
‘इंटरनेट बैन हटने के बाद वीडियो वायरल’

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मणिपुर के चीफ सेक्रेटरी और DGP को नोटिस भेजा है और 4 सप्ताह में जवाब मांगा है. सरकार ने ट्विटर समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हैवानियत के वीडियो तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए कहा है. सरकार का कहना है कि मामले में जांच चल रही है. राज्य में इंटरनेट पर बैन हटने के बाद वीडियो वायरल हुआ है.
ढाई महीने में 150 से ज्यादा की मौत

मणिपुर में 3 मई को हिंसा की शुरुआत तक हुई, जब कुकी समुदाय ने पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ निकाला और मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल किए जाने की मांग का विरोध किया. इस हिंसा में अबतक 150 से अधिक लोगों की जान चली गई है. 4 मई को इन महिलाओं के साथ भीड़ ने हैवानियत कर दी थी. मणिपुर की आबादी में मैतेई समुदाय की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है. वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि कुकी और नागा आदिवासी की संख्या 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...