11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसूर्य की सतह पर पांच साल में चौथा सबसे शक्तिशाली विस्फोट, किसी...

सूर्य की सतह पर पांच साल में चौथा सबसे शक्तिशाली विस्फोट, किसी अनहोनी की आशंका तो नहीं?

Published on

वॉशिंगटन

वैज्ञानिकों ने सूरज की सतह पर पांच साल में चौथे सबसे शक्तिशाली सोलर फ्लेयर को उठते हुए देखा है। यह घटना शुक्रवार की दोपहर 12.53 GMT पर दर्ज की गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सोलर फ्लेयर सूर्य के सतह पर एक्टिव जोन 3676 में उठते हुए देखा गया। रूसी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की सौर खगोल विज्ञान प्रयोगशाला ने अपनी वेबसाइट पर इस घटना की सूचना दी। प्रयोगशाला के अनुसार, यह घटना सूर्य-पृथ्वी एक्सिस से दूर सोलर सरफेस के पास हुई है।

पांच साल में चौथा सबसे बड़ा विस्फोट
प्रयोगशाला ने कहा, “इस घटना को X2.6 के रूप में क्लासिफाइड किया गया है। इसका अर्थ यह है कि कैटलॉग के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों में चौथी सबसे बड़ा सौलर फ्लेयर है।” उन्होंने यह भी कहा, “इस सोलर फ्लेयर के पृथ्वी पर प्रकोप के प्रभाव की संभावना वर्तमान में बेहद कम आंकी गई है।” ऐसी संभावना है कि फ्लेयर से निकलने वाले हाई स्पीड वाले आवेशित कण अंतरिक्ष यान को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, चुंबकीय तूफान और अरोरा उत्पन्न होने की संभावना पांच प्रतिशत से कम है।

एक सोलर सर्किल में दो विस्फोट की घटना
यह सोलर फ्लेयर सक्रिय क्षेत्र 3576 से फूटा, जहां कुछ दिन पहले X3.3 स्तर का एक अन्य सोलर फ्लेयर रिकॉर्ड किया गया था। यह पहली बार था जब सूर्य के एक क्षेत्र में सोलर सर्किल के भीतर दो उच्च शक्ति वाले विस्फोट दर्ज किए गए हैं। पिछले पांच वर्षों में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली सोलर फ्लेयर 1 जनवरी 2024 को देखा गया था। इसकी तीव्रता X5.0 मापी गई थी। सोलर फ्लेयर को उनके एक्स-रे उत्सर्जन की तीव्रता के अनुसार पांच ग्रेडों में क्लासिफाई किया गया है: ए, बी, सी, एम और एक्स।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...