5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यछुट्टा जानवर बने योगी सरकार के खिलाफ विरोध का हथियार, यूपी के...

छुट्टा जानवर बने योगी सरकार के खिलाफ विरोध का हथियार, यूपी के लोगों ने दिया बड़ा संकेत

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों का मुद्दा लगातार गरमाता रहा है। एक तरफ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार को आवारा पशुओं के मुद्दे पर घेर रहे हैं। दूसरी तरफ लोगों की ओर से भी इन जानवरों को लेकर बड़ा संकेत दे दिया गया है। हाल के समय में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लग रहा है कि आवारा जानवरों को लोग अब विरोध का हथियार बना रहे हैं। यूपी में प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक कार्यक्रमों को बाधित करने और सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए आवारा जानवरों के झुंड को सड़क पर छोड़ना शुरू कर दिया है। कई बार उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा दिया जा रहा है। ताजा मामला बैनर दिवस समारोह का है। समारोह में भाग लेने जाने के दौरान गुरुवार को पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के काफिले को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। मंत्री को स्थिति से अवगत कराने और आवारा पशुओं के मामले में अपना विरोध प्रदर्शित करने के लिए इस प्रकार का प्रदर्शन किया गया।

यूपी के कई इलाकों में राजनीतिक कार्यक्रमों को विफल करने के लिए आवारा पशुओं को एक टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश की हालिया घटनाओं ने इसका संदेश दिया है। गुरुवार को राज्य के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के काफिले को बरेली में गुस्साए स्थानीय लोगों ने रोका। उन्होंने मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने और मंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए सड़क पर आवारा पशुओं को छोड़ दिया। धर्मपाल सिंह आंवला सीट से एमएलए हैं। एसडीएम गोविंद राम मौर्य ने कहा कि मंत्री की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण सड़क खाली करने के लिए राजी हुए।

साजिश के तहत मवेशी लाने का आरोप
घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मवेशियों को एक ‘साजिश’ के तहत लाया गया। बल प्रयोग कर वहां खड़ा कर दिया गया। मंत्री ने कहा कि मैंने गांव वालों से कहा, ठीक है, मैं सभी मवेशियों को ले जाऊंगा। क्या वे मुझे लिखित में देने को तैयार हैं कि वे उन्हें सड़कों पर छोड़ना बंद कर देंगे? भाजपा सरकार की ओर से राज्य में अवैध बूचड़खानों को बंद करने के बाद से आवारा मवेशियों का मुद्दा यूपी में गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर खूब राजनीति हो रही है।

विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी आवारा पशुओं का मुद्दा खूब गरमाया था। विपक्ष की ओर से आवारा पशुओं के मुद्दे को जोरदार तरीके से गरमाया गया। सरकार पर सवाल खड़े किए गए। आवारा पशुओं के मुद्दे पर सरकार की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया गया। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब अवैध बूचड़खाने नहीं हैं। हमने गोहत्या पर रोक लगाई है। पहले की सरकार में इसकी छूट थी। आवारा पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए सरकार के स्तर पर कार्रवाई हो रही है। इस पर जिलों में काम चल रहा है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...