15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
HomeराजनीतिKG से PG तक फ्री एजुकेशन, युवाओं को 15 हजार रुपये... बीजेपी...

KG से PG तक फ्री एजुकेशन, युवाओं को 15 हजार रुपये… बीजेपी संकल्प पत्र-2 में क्या-क्या मिलेगा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र 2 जारी किया है। बीजेपी ने इस संकल्प पत्र के हिस्से में छात्रों, युवाओं, दलितों और ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए अहम घोषणा की है। बीजेपी के संकल्प पत्र 2 में सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ₹15,000 की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा व आवेदन शुल्क की राशि दी जाएगी।

अनुसूचित जाति के छात्रों को 1000 रुपये महीना
बीजेपी के संकल्प पत्र में तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को ‘डॉ. बी. आर. अंबेडकर स्टाइपेंड योजना’ के तहत ₹1,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ ही ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।

बीजेपी ने घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाने की बात कही है। इसके अलावा ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव की भी घोषणा की है।

संकल्प पत्र 2 की घोषणाएं

  • सरकारी शिक्षण संस्थानों में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
    युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ₹15,000 की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा व आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति
  • तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को ‘डॉ. बी. आर. अंबेडकर स्टाइपेंड योजना’ के तहत ₹1,000 प्रति माह का स्टाइपेंड
  • ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति
  • घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड, ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव
  • आप सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति एवं एसआईटी का गठन
  • पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दोगुनी
  • बिना कोई बहाना या आरोप, पड़ोसी राज्य, एमसीडी, एनडीएमसी और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे

भ्रष्टाचार, घोटालों की होगी जांच
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी की जहां भी सरकारें रही, जन-कल्याण उनकी प्राथमिकता और केंद्र बिंदु रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में भी हमने राज्यों के सहयोग से नागरिकों की समस्याओं का जहां समाधान किया, वहीं पर उनको सुविधाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से दिल्ली में किए कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए एसआईटी का गठन किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि बिना किसी बहाने या आरोप, पड़ोसी राज्य, एमसीडी, एनडीएमसी और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...