6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिछड़ते जा रहे हैं दोस्त, क्या बिहार में नीतीश का साथ छोड़ना...

बिछड़ते जा रहे हैं दोस्त, क्या बिहार में नीतीश का साथ छोड़ना बीजेपी के लिए शुभ संकेत है?

Published on

नई दिल्ली

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के बीच कभी भी तलाक हो सकता है। जेडीयू की तरफ से पटकथा तैयार है। विधायक दल की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी गुना-गणित करके नीतीश को समर्थन देने का मन बना लिया है। बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक खुद सीएम नीतीश बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान करेंगे। अब सवाल उठता है कि कम सीटों के बाद भी नीतीश को सीएम बनाने वाली बीजेपी को पिछले दो सालों में क्या मिला? क्या राज्य में जेडीयू से अलगाव बीजेपी के लिए शुभ संकेत है? तो आइए समझते हैं कि राज्य में अगर एनडीए गठबंधन टूटता है तो बीजेपी के लिए राज्य में आगे क्या रास्ते होंगे।

क्या बीजेपी के लिए शुभ संकेत?
बीजेपी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उसे 74 सीटों पर जीत मिली थी जबकि जेडीयू को महज 43 सीटें मिलीं। लेकिन बीजेपी ने चुनाव पूर्व किए वादे के अनुसार नीतीश कुमार को ही राज्य का सीएम बनाया था। हालांकि, पार्टी के अंदर इस बात को लेकर एकमत नहीं था। बीजेपी के कई नेता दबी जुबान ये स्वीकार करते थे कि पार्टी को नीतीश की जगह बीजेपी से ही किसी को सीएम बनाना चाहिए था। यही नहीं बीजेपी में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि कई अहम मंत्रालय भी जेडीयू के पास चला गया था। पार्टी की राज्य इकाई के कई नेता दबी जबान ये कहते थे कि इससे अच्छा तो वो विपक्ष में रहकर अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें।

विपक्ष में बैठना फायदे का सौदा?
बीजेपी ने राज्य में विपक्ष में बैठने की तैयारी कर ली है। पार्टी के नेता ये मानकर चल रहे हैं कि विपक्ष में बैठना पार्टी के लिए फायदे का सौदा है। इसके लिए बीजेपी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बीजेपी के सूत्रों ने स्वीकार किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब वहां पहुंच गए हैं, जहां से उनका पीछे लौटना मुश्किल है। पार्टी के नेता अब पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी कर चुके हैं।

बीजेपी एक्शन में
नीतीश के पाला बदलने की खबरों के बीच बीजेपी ने अब प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। राज्य बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मौजूदा सियासी गहमागहमी के बीच डेप्युटी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की है। गौरतलब है कि जायसवाल भी हाल के दिनों में नीतीश कुमार और जेडीयू पर हमला बोला था। दरअसल, बीजेपी को नीतीश के पाला बदलने की आशंका तो थी इसलिए पार्टी ने अंदरखाने इसकी तैयारी भी कर रखी थी।

जनता के बीच जाएगी बीजेपी
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने गठबंधन में तमाम कुर्बानियां देने के बाद भी नीतीश के पाला बदलने की खबरों से नाराज है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि नीतीश कुमार के साथ बीजेपी का गठबंधन 2024 और 2025 में भी रहेगा। बावजूद इसके नीतीश के पाला बदलने की खबरों के कारण बीजेपी ने अब अपनी रणनीति बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के नेताओं ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि अब वह खुलकर आगे की रणनीति बनाएंगे। जनता के बीच जाएंगे। गौरतलब है कि पार्टी के नेता कई बार कह चुके हैं मौजूदा सरकार की कुछ योजनाओं के कारण उन्हें जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। गठबंधन अगर टूटता है तो वो अब खुलकर अपनी बात रख पाएंगे।

बिहार विधानसभा का पूरा गणित समझिए
आरजेडी- 79 (मोकामा के विधायक अनंत सिंह की सदस्यता रद्द)
बीजेपी- 77
जेडीयू- 43 ( बीएसपी- 1+ एलजेपी-1)- कुल 45
कांग्रेस-19
भाकपा माले- 12
सीपीएम-2
सीपीआई-2
हम-4
AIMIM-1 (4 विधायक पार्टी छोड़ आरजेडी में गए)
निर्दलीय- 1 (सुमित सिंह, नीतीश के समर्थन में)

बहुमत का आंकड़ा
कुल सीट -242 (मोकामा सीट खाली)
बहुमत का आंकड़ा- 122

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...