15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: सहेलियां लड़ीं, कार में लटकीं... फिर भी सबके सामने कॉलेज के...

MP: सहेलियां लड़ीं, कार में लटकीं… फिर भी सबके सामने कॉलेज के बाहर लड़की को खींच ले गए बदमाश

Published on

धार

पीजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा को बदमाश जबरदस्ती अपनी कार में उठा ले गए हैं। छात्रा बुधवार शाम परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी, तभी मौका पाकर बदमाशों ने छात्रों का पकड़कर कार के अंदर खींच लिया। घटना को देख आस-पास के लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले। अपहरण की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शहर की नाकाबंदी कर दी। फिलहाल युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक एमए की छात्रा ललिता बुंदेला अपनी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए इंदौर से धार पहुंची थी। करीब 5 बजे कॉलेज से परीक्षा देकर वह बाहर निकली थी, तभी कार से 4-5 बदमाश वहां पहुंचे और छात्रा को जबरदस्ती कार में खींच लिया और भाग निकले। छात्रा मूलतः धार जिले के उमरबन स्थित गांव करोंदिया की रहने वाली है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शी संतोष सिसोदिया ने बताया कि मैं अपनी बाइक से गुजर रहा था लेकिन कुछ समझ पाता उसके पहले ही बदमाश कार से छात्रा का अपहरण कर भाग निकले। छात्रा की सहेली ने भी बदमाशों से अपनी सहेली को छुड़वाने के लिए संघर्ष किया और कार पर लटक गई। लेकिन बदमाशों ने उसे धक्का देकर बाहर फेंक दिया। छात्रा की मदद के लिए मैंने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाशों की कार की रफ्तार काफी तेज थी, इस कारण वे भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही नौगांव और कोतवाली थानों की टीम के साथ सीएसपी रवींद्र वास्कले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं, बदमाशों ने जिस कार का इस्तेमाल किया वह बिना नंबर की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों की सर्चिंग के लिए लगाई गई है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this