6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यA से एप्‍पल और B से बॉल का जमाना गया, अब 'अर्जुन'...

A से एप्‍पल और B से बॉल का जमाना गया, अब ‘अर्जुन’ और ‘बलराम’ पढे़ंगे लखनऊ के स्‍टूडेंट

Published on

लखनऊ

अंग्रेजी सीखने वाले बच्‍चे अब ‘ए से अर्जुन’ और ‘बी से ‘बलराम’ पढे़ंगे। सोशल मीडिया पर इस नई वर्णमाला की तस्‍वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इस पर लखनऊ के अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि उनके यहां बच्‍चे अब इसी तरह से अंग्रेजी सीखेंगे। प्रिंसिपल साहब लाल मिश्र के मुताबिक, बच्‍चों को भारतीय इतिहास की बेहद कम जानकारी है। ऐसे में इस तरह का कदम उनके ज्ञान में बढ़ोत्तरी करेगा।

यह अनोखी वर्णमाला किसने तैयार की है इस बारे में कहा जा रहा है कि सीतापुर जिले के किसी वकील ने यह बनाई है, लेकिन वह सामने नहीं आ रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि मेरठ में एक पब्लिकेशन इसे छापने भी जा रहा है। दिन भर टीचर्स के सोशल मीडिया ग्रुप्‍स में इस पर चर्चा होती रही।

लेकिन सामने केवल अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल आए। अमीनाबाद का यह स्‍कूल 125 साल पुराना है। साहब लाल मिश्रा का कहना है कि, छात्रों को भारतीय संस्‍कृति से परिचित होने का मौका मिलेगा। इस तरह की अंग्रेजी एलफाबेट की पीडीएफ फाइल सोशल मीडिया पर उपलब्‍ध हैं। इसमें शब्‍दों से जुड़ी तस्‍वीरें हैं, जैसे कि ‘ए फॉर अर्जुन’ है तो वहां एक वाक्‍य में अर्जुन का परिचय भी दिया गया है कि वह एक महान योद्धा थे। ‘बी फॉर बलराम’ है और यहां बलराम को भगवान श्रीकृष्‍ण का बड़ा भाई बताया गया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...