16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यPM केयर में दिया चीनी कंपनियों ने फंड, भारत जोड़ो यात्रा में...

PM केयर में दिया चीनी कंपनियों ने फंड, भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने BJP से पूछे ये सवाल

Published on

दौसा

भारत जोड़ो यात्रा में चीन विवाद छाया हुआ है। गुरुवार को दौसा में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन मामले में भाजपा को जमकर घेरा गया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चीन के मुद्दे पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन खेड़ा ने कहा सरकार चाहती है कि चाइना के मुद्दे पर मीडिया और विपक्ष आंख बंद करके बैठ जाए लेकिन इस पर हम आंख मूंदकर नहीं बैठ सकते क्योंकि अगर विपक्ष ने आंख मूंद ली तो देश के पास कुछ नहीं बचेगा। प्रधानमंत्री का चीन के मुद्दे पर मुंह बंद रहता है और जब पीएम का मुंह खुलता है तो वह चीन को क्लीन चिट दे देते हैं। आज तक हम PM की क्लीनचिट का खामियाजा भुगत रहे हैं।

खेड़ा ने कहा कि 1962 में चीन के युद्ध के बीच में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की। उस समय निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के पिता LM सिंघवी ने सलाह दी थी कि सत्र गोपनीय होना चाहिए। नेहरू जी ने उनकी इस मांग को नकार दिया। नेहरू जी ने कहा कि संसद में चर्चा होगी और गोपनीय नहीं होगी, खुली चर्चा होगी, सबको मालूम होना चाहिए। 165 सांसदों ने उस चर्चा में हिस्सा लिया था।

सभी ने खुलकर अपनी ही सरकार से सवाल पूछे। कांग्रेस ने किसी को रोका नहीं। कांग्रेस की परंपरा जो तब थी वो आज भी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को इतिहास के उस पन्ने से सीखना चाहिए। सीमाओं की सुरक्षा का जब सवाल होता है तो देश यह जानना चाहता है कि हमारी सीमाओं पर क्या हो रहा है। सैनिक चीन के सिपाहियों को खदेड़ना चाह रहा है लेकिन हमारे पीएम चीन को क्लीन चिट दे रहे हैं।

चीन के राष्ट्रपति पीएम मोदी से 18 बार कर चुके मुलाकात
खेड़ा ने यहां तक कहा कि मोदी जब गुजरात के सीएम थे तो वह गुजरात के हर स्कूलों में चाइना की मंदारिन भाषा पढ़ाना चाहते थे। 45 हजार करोड़ के करार चीन की कंपनियों के साथ किए गए। गुजरात के धोलारा में चीन की कंपनी को जगह दी गई। अपनी भारतीय कंपनियों को जगह नहीं दी जा रही, लेकिन चीन की कंपनियों को गुजरात के धोलेरा में जमीन दी ,यह क्या रिश्ता है ,चीन के पास ऐसा क्या है। चीन के आगे ना आप आंख उठा पाते हो और ना मुंह खोल पाते हो, चीन के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री ने 18 बार मुलाकात की।

खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि यूसी ब्राउजर देश की संप्रभुता के साथ खतरा है। उसी कंपनी को बीजेपी लोकसभा चुनाव के समय इस्तेमाल करती है। डॉनसेन नाम की कंपनी है जिसे वर्ल्ड बैंक ने ब्लैक लिस्ट किया, अमेरिका, यूरोप ने उसे ब्लैक लिस्ट किया लेकिन मोदी सरकार ने उस कंपनी को बॉर्डर स्टेट जम्मू कश्मीर में स्मार्ट मीटर बनाने का ठेका दिया। अगर आप स्मार्ट मीटर बनाने का ठेका देते हो तो उन तमाम उपभोक्ताओं का डाटा उस कंपनी को देते हो। जम्मू-कश्मीर के नागरिकों का सारा डाटा मोदी सरकार ने उस कंपनी को क्यों दिया। सवाल यही है कि ये ठेका उस चीनी कंपनी को क्यों दिया।

पीएम केयर्स में चीन की कंपनियों ने दिया फंड
हमें अपने देश से प्रेम है इसलिए हम सरकार से सवाल पूछते हैं सरकार और देश में अंतर होता है। ऐसी कई चीन की कंपनियां हैं जिन्होंने पीएम केयर फंड में पैसा दिया। सरकार बताए वो कौन सी कंपनियां थी। पीएम केयर्स फंड में ऐसी ऐसी कंपनियां थी जिन्हें पूरा विश्व अपने अपने देशों में आने से रोकना चाहता है। पीएम केयर्स फंड में चीन की कंपनियों से पैसे लिए गए। चीन की कंपनियों से बुलाकर अपने देश के चुनाव में हस्तक्षेप करवाते हो। धोलेरा में जमीन दे देते हो आपकी नीयत क्या है। जब तक जवाब नहीं मिल जाता यह सवाल हम बार-बार पूछेंगे।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...