6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलविराट से जलते हैं गंभीर, नहीं पचा पाते उनकी सफलता, पाकिस्तानी ने...

विराट से जलते हैं गंभीर, नहीं पचा पाते उनकी सफलता, पाकिस्तानी ने डाला आग में घी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और गौतम गंभीर का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल 2023 में यह एक बार फिर खुलकर दुनिया के सामने आया था। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मई की शुरुआत में हुए मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत हो गई थी। यह पहला मौका नहीं था, जब विराट और गंभीर की मैदान पर आमना-सामना हुआ। 2013 आईपीएल में भी दोनों मैदान पर भिड़ गए थे।

विराट से जलते हैं गंभीर
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद का मानना है कि गौतम गंभीर ने जो किया वो जलन की वजह से है। टीम से बाहर चल रहे शहजाद ने नादिर अली के पॉडकास्ट में कहा, ‘मैंने जो देखा, वह सचमुच दुखद था। मैं समझ सकता हूं कि अफगानिस्तान के उस खिलाड़ी (नवीन) और विराट कोहली के बीच मैदान पर क्या हुआ था। ये बातें होती रहती हैं, लेकिन जो बात आप समझ नहीं पा रहे हैं वो ये कि गंभीर अपने ही देश के खिलाड़ी को निशाना क्यों बनाएंगे, जो इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। उन्होंने कोहली के खिलाफ जो इशारे दिखाए वो सही नहीं थे।

शहजाद ने आगे कहा- आईपीएल का एक ब्रांड है और अगर किसी भारतीय सुपरस्टार को कोई कुछ कह रहा है तो इसका मतलब है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर नफरत फैली हुई है। तभी एक खिलाड़ी को जाकर गलत व्यवहार करने का आत्मविश्वास मिलता है।

शहजाद ने और क्या-क्या कहा?
पाकिस्तान के लिए 153 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले शहजाद ने कहा कि हमने पहले भी देखा है कि गंभीर को कोहली से दिक्कत रही है। मुझे लगता है कि वह कोहली से जलते हैं और उसके साथ विवाद खड़ा करने का मौका ढूंढते हैं। मैंने कभी किसी को कोहली के साथ दुर्व्यवहार करते नहीं देखा। वह खेल के दिग्गज हैं और आपको उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बार अपना मैन ऑफ द मैच पुरस्कार कोहली के साथ शेयर किया था। क्या विराट ने आपसे पूछा था? या क्या आपको लगता है कि उन्हें अपना पुरस्कार देकर, आपने जीवन भर कोहली के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार अर्जित कर लिया है?

शहजाह का कहना है कि उन्होंने कभी किसी सपोर्ट स्टाफ को खिलाड़ी की लड़ाई में कूदते नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह कोहली को मिले सम्मान और सफलता को पचा नहीं पाए हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने जो हासिल किया है, वह गंभीर अपने पूरे करियर में हासिल नहीं कर सके। यदि आप वास्तव में एक बड़े खिलाड़ी हैं, या दिल से बड़े हैं, तो यह आपका इशारा नहीं होना चाहिए। आपको अपनी गलती का एहसास होना चाहिए और उससे माफी मांगनी चाहिए। मैंने कभी मैनेजमेंट के सदस्य को दो खिलाड़ियों के बीच झगड़े में कूदते नहीं देखा।’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...