10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगंभीर की 'चाणक्य नीति' ने भारत को बनाया चैंपियन, काम कर गए...

गंभीर की ‘चाणक्य नीति’ ने भारत को बनाया चैंपियन, काम कर गए ये तीन हथियार!

Published on

टीम इंडिया एक बार फिर से चैंपियन बन गई है. भारत ने पहले टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था. अब चैंपियंस ट्रॉफी भी जीत ली है. टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. भारत की जीत में हेड कोच गौतम गंभीर की अहम भूमिका रही. उनकी रणनीति टीम इंडिया की जीत में कारगर साबित हुई. गंभीर के आने के बाद टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव दिखे. इसका नतीजा अब सभी के सामने है.

गंभीर की रणनीति काफी अलग है. वे भारत के पिछले श्रीलंका दौरे से ही टीम में बदलाव का संकेत दे चुके थे. गौतम बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को लेकर काफी गंभीर रहे हैं. गंभीर ने श्रीलंका दौरे पर एक ही मैच में छह या सात गेंदबाजों को आजमाया. गंभीर ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया. उन्होंने फाइनल के बाद नवजोत सिंह सिद्धू से बातचीत करते हुए कहा, ”बल्लेबाज आपको मैच जिता सकते हैं, लेकिन गेंदबाज टूर्नामेंट जिताते हैं.”

गंभीर ने वरुण चक्रवर्ती को बनाया गेम चेंजर –
वरुण चक्रवर्ती के इंटरनेशनल डेब्यू के बाद टीम इंडिया और ज्यादा मजबूत हो गई है. गंभीर के हेड कोच बनने के बाद ही वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला. वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में तीन मैच खेले. इस दौरान 9 विकेट झटके. वरुण ने फाइनल और सेमीफाइनल के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी. वे भारत की जीत में तुरुप का इक्का साबित हुए हैं.

गंभीर ने बिछाया स्पिनर्स का जाल –
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में काफी हद तक स्पिनर्स के भरोसे रही. वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई है. वरुण ने 9 विकेट झटके हैं. कुलदीप यादव ने 5 मैचों में 7 विकेट लिए. वहीं रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. फाइनल मैच को देखें तो इसमें स्पिनर्स की भूमिका अहम साबित हुई.

अक्षर के बैटिंग ऑर्डर में किया बदलाव –
अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी योगदान देते हुए नजर आए. अक्षर ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 27 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में 42 रन बनाए थे. अक्षर टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल और फाइनल में नंबर पांच पर बैटिंग की और अहम भूमिका निभाई. यह गंभीर की रणनीति का हिस्सा रहा.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...