11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान में बढ़ी गैंगवार, आंनदपाल गैंग के कट्टर दुश्मन गैंगस्टर राजू ठेहट...

राजस्थान में बढ़ी गैंगवार, आंनदपाल गैंग के कट्टर दुश्मन गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या

Published on

जयपुर

राजस्थान में एक बार फिर गैंगवार की बड़ी घटना सामने आई है। कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। करीब 3 महीने पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी गैंग को बढ़ाता जा रहा था। शनिवार सुबह सीकर में सीएलसी कोचिंग के पास चार हथियारबंद बदमाशों ने राजू ठेहट को गोली मार दी और फरार हो गए। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आनंदपाल गैंग का कट्टर दुश्मन था राजू ठेहट
पूर्व में राजस्थान में 2 गैंगस्टर के बीच लंबे समय तक वर्चस्व की लड़ाई लड़ी जा रही थी। आनंदपाल का जून 2017 में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। उसके बाद राजू ठेहट का सीकर और आसपास के इलाकों में दबदबा हो गया था। विभिन्न संगीन अपराधों के कारण को पुलिस ने गिरफ्तार करके राजू ठेहट को गिरफ्तार करके जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद किया था लेकिन 3 महीने पहले जेल से बाहर आया था।

लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से भी थी दुश्मनी
आनंदपाल सिंह के अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी राजू ठेहट की दुश्मनी थी। वर्चस्व को लेकर इन गैंग में कई बार झगड़े भी हुए थे। शनिवार 3 दिसंबर की सुबह सीकर में राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने घटना के बाद हत्या की जिम्मेदारी ले ली है। रोहित गोदारा नाम से फेसबुक आईडी से हत्या के लिए जिम्मेदारी ली गई है। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले शख्स ने आनंदपाल और बलबीर बानूड़ा की हत्या का बदला लेने का इस पोस्ट में जिक्र किया है। रोहित गोदारा ने लिखा मैं लेता हूं हत्या की जिम्मेदारी बदला पूरा हुआ ।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...