24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकर्नाटक की जेल से गैंगस्टर ने दी गडकरी को धमकी, अंदर कैसे...

कर्नाटक की जेल से गैंगस्टर ने दी गडकरी को धमकी, अंदर कैसे पहुंचा मोबाइल?

Published on

मुंबई

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बीते शनिवार तीन बार फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं धमकी देने वाले शख्स ने उनसे 100 करोड़ रुपए का एक्सटॉर्शन भी मांगा था। यह धमकी भरा फोन कॉल नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर आया था। धमकी भरा फोन आने की शिकायत मिलने के तुरंत बाद नागपुर पुलिस समेत महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू की थी। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को दाऊद गैंग का मेंबर बताया था। अब पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि यह धमकी भरा फोन कॉल कर्नाटक से किया गया है। कर्नाटक के बेलगांव में मौजूद जेल में बंद एक खतरनाक गैंगस्टर जयेश कांता ने गडकरी को धमकी दी है। जेल के अंदर से धमकी आने के बाद पुलिस महकमा चौकन्ना हो गया है। इस बात की भी छानबीन की जा रही है कि आखिर बेलगांव की जेल के अंदर कैदी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा?

नितिन गडकरी को राजनीति का अजातशत्रु कहा जाता है। यानी उनका कोई भी दुश्मन नहीं है बल्कि उनके सबसे दोस्ती भरे रिश्ते हैं। ऐसे में उन्हें कोई धमकी देगा इसकी कल्पना नहीं की गई थी। हालांकि, यह तमाम बातें गलत साबित हुईं। जब जेल की सलाखों में कैद एक गैंगस्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए 100 करोड़ का हफ्ता मांगा।

कौन है आरोपी?
जिस गैंगस्टर ने नितिन गडकरी को धमकी दी है उसका नाम जयेश कांता है। जो कर्नाटक की बेलगांव की जेल में सजा काट रहा है। पुलिस की माने तो गडकरी को जेल के अंदर से यह धमकी दी गई है। जयेश कांता एक कुख्यात गैंगस्टर है। जिसके ऊपर हत्या का मामला है। नागपुर पुलिस के मुताबिक जेल के अंदर फोन का इस्तेमाल करके नितिन गडकरी के कार्यालय पर यह धमकी दी गई है।

डायरी जब्त
इसी बीच जेल प्रशासन ने कुख्यात गैंगस्टर जयेश कांता के पास से एक डायरी भी जब्त की है। नागपुर पुलिस ने अब धमकी देने वाली इस गैंगस्टर की रिमांड मांगी है ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। इसके लिए उसे महाराष्ट्र में लाने की जरूरत पड़ेगी। पुलिस इस बात की भी छानबीन करना चाहती है कि आखिर जेल में बैठकर इस गैंगस्टर ने अब तक और कितने लोगों को धमकियां दी हैं। और क्या इन धमकियों की वजह से लोगों ने उसे हफ्ता भी पहुंचाया है?

यह पता लगाना चाहती है पुलिस?
नागपुर पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिर जयेश कांता ने नितिन गडकरी को धमकी भरा फोन कॉल क्यों किया? यह धमकी भरा फोन करने के पीछे असल मकसद क्या है, इसके अलावा इस व्यक्ति के इशारे पर यह धमकी भरा फोन कॉल किया गया है? जेल की सलाखों में कैद एक गैंगस्टर के पास फोन कैसे आया? जेल में उसे फोन किसने पहुंचाया या फिर उसने जेल के अंदर ही किसी व्यक्ति का फोन इस्तेमाल किया? इसके अलावा नितिन गडकरी के दफ्तर का लैंडलाइन नंबर उसको कैसे मिला? इन तमाम सवालों का जवाब नागपुर पुलिस अब कांता के मुंह से उगलवाना चाहती है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...