7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगर्लफ्रेंड के साथ मेले में 'खेला', 5 लड़कियों ने मिलकर एक को...

गर्लफ्रेंड के साथ मेले में ‘खेला’, 5 लड़कियों ने मिलकर एक को धुना, बचाता रहा बॉयफ्रेंड

Published on

छपरा

ब्वॉयफ्रेंड के लिए पांच लड़कियां एक साथ मिलकर एक लड़की पर टूट पड़ीं। लड़के ने अपनी नई गर्लफ्रेंड को सोनपुर मेला घुमाने लाया था। तभी एक्स गर्लफ्रेंड ने अपनी दोस्तों के साथ उसे पकड़ लिया, फिर खूब लात-घूंसे चले। Ex गर्लफ्रेंड ने अपने Ex बॉयफ्रेंड के साथ दूसरी लड़की देखते ही आपा खो दी। भरे बाजार में दनादन लात-घूंसे की बौछार कर दी। छपरा के सोनपुर मेले की घटना है। कई लड़कियों ने मिलकर एक लड़की की जबर्दस्त पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये सोनपुर मेले का है। जहां मेला देखने आई कुछ लड़कियों ने एक लड़की की जबर्दस्त पिटाई कर दी। किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि, पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा जा सकता कि ये वीडियो सोनपुर मेले का ही है। मगर आसपास के लोगों ने इसे सोनपुर मेले का वीडियो होने का शक जाहिर किया है।

लड़कियों के बीच हो रही मारपीट के वीडियो में किसी प्रकार का ऑडियो नहीं है। इसके बावजूद ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कई लड़कियां मिलकर एक लड़की की लात-घूंसे से पिटाई कर रहीं हैं। लड़की अपने-आप को बचाने का प्रयास कर रही है। मगर लड़कियों का गैंग उस पर हाथ साफ करते जा रही है।

वहीं, इस वीडियो में एक लड़का दिखाई दे रहा है। वो लड़की को बचाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के मामले में पिटाई की गई है। लड़कियां भी मेला घूमने आई थी और लड़का भी अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ मेला घूमने आया था। लड़कियों के बीच एक लड़की, लड़के की एक्स गर्लफ्रेंड थी। जिसकी मुलाकात मेले में लड़के से अचानक हो गई। उसके साथ, उसकी नई गर्लफ्रेंड भी थी। इसी बात को लेकर शुरू हुआ कहा-सुनी, तू-तू, मैं-मैं, गाली-गलौज और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो का एनबीटी ऑनलाइन पुष्टि नहीं करता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this