6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालएमपी में 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, चुनाव से पहले CM...

एमपी में 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, चुनाव से पहले CM शिवराज का बड़ा ऐलान

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी घमासान मचा हुआ है. सत्ता पक्ष जनता को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. सीएम शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जनता के बीच जा रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने खरगोन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब राज्य में गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा. इसके लिए तैयारी जोरों पर है.

मध्य प्रदेश के खरगोन में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अब केवल उज्ज्वला योजना वालों को ही नहीं गैर उज्ज्वला योजना वालों को भी हमेशा साढ़े चार सौ रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा. इसके लिए वो सूची तैयार करवा रहे हैं.

दरअसल, बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को जिले की बड़वाह विधानसभा के सनावद पहुंची. इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद सीएम शिवराज, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला समेत कई अन्य नेता भी रथ पर सवार हुए और रोड शो किया.

‘बहनों की जिंदगी बदलने का दिन’
इस दौरान सीएम का जगह-जगह स्वागत हुआ. सीएम ने भी रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़ी जनता का अभिवादन किया. करीब एक घंटे तक चले रोड शो के बाद सीएम का रथ कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचा. इसके बाद सीएम ने सभा को संबोधित किया.उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की आम जनता को जानकारी दी. बड़ी संख्या में मौजूद लाडली बहनों से सीएम ने कहा कि कल 10 तारीख बहनों की जिंदगी बदलने का दिन है.

‘हर स्कूल के तीन बच्चों को स्कूटी’
सीएम ने कहा कि कैबिनेट ने तय किया है कि मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम आवास योजना से वंचित लोगों को लाभ दिया जाएगा. साथ ही 60 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र और छात्राओं को लैपटाप देंगे. हर स्कूल के तीन बच्चों को स्कूटी भी दी जाएगी.पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि गरीब बहनों से जुड़ी वो सभी योजनाएं जो कमलनाथ सरकार ने छीनी थीं, वो भी चालू कर दी गई हैं. तीर्थ यात्रा बंद हो गई थी. अब हम हवाई यात्रा करा रहे हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...