18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलके नए सीएम रेवंत रेड्डी मुझे फिक्सर-फिक्सर बोलते रहे, भद्दी गालियां दीं......

के नए सीएम रेवंत रेड्डी मुझे फिक्सर-फिक्सर बोलते रहे, भद्दी गालियां दीं… श्रीसंत ने गौतम गंभीर पर लगाए संगीन आरोप मुझे फिक्सर-फिक्सर बोलते रहे, भद्दी गालियां दीं… श्रीसंत ने गौतम गंभीर पर लगाए संगीन आरोप

Published on

सूरत:

भारत के लिए 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम के मेंबर रहे गौतम गंभीर और एस. श्रीसंत लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में एक्शन में नजर आ रहे हैं। रिटायर्ड क्रिकेटर्स की इस लीग में बुधवार रात दोनों अपनी-अपनी टीम के लिए दम दिखा रहे थे, इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच मामूली झड़प भी हो गई। मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। श्रीसंत ने गौतम पर कई ‘गंभीर’आरोप लगाए, कहा कि वह जल्द ही उन बातों को सार्वजनिक करेंगे, जो उन्हें मैदान पर कहे गए।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में श्रीसंत कहते हैं, ‘मिस्टर फाइटर के साथ जो हुआ उसके बारे में मैं बस स्पष्ट करना चाहता था। वह जो हमेशा बिना किसी कारण अपने सभी सहयोगियों से झगड़ते हैं। वह वीरू भाई सहित अपने सीनियर्स का भी सम्मान नहीं करते हैं। आज भी बिलकुल वैसा ही हुआ। बिना किसी कारण के वह मुझे उकसाने के लिए घूरते रहे, मुझे कुछ-कुछ कहते रहे जो बहुत अभद्र था, जिसे श्री गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था।’

श्रीसंत आगे कहते हैं कि, ‘यहां मेरी कोई गलती नहीं है। मैं बस सीधे स्थिति स्पष्ट करना चाहता था। मिस्टर गौती ने क्या किया है, देर-सबेर आप सभी को पता चल जाएगा। उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए और जो बातें उन्होंने क्रिकेट पर कहीं फील्ड पर लाइव स्वीकार्य नहीं है। मेरा परिवार, मेरा राज्य, हर कोई बहुत कुछ झेल चुका है। मैंने वह लड़ाई आप सभी के समर्थन से लड़ी। अब लोग बिना किसी कारण मुझे नीचा दिखाना चाहते हैं। उन्होंने ऐसी बातें कही जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं।

श्रीसंत यहीं नहीं रूके, वह आगे कहते हैं, ‘अगर आप अपने ही सहकर्मियों का सम्मान नहीं करते हैं तो लोगों का प्रतिनिधित्व करने का क्या मतलब है? यहां तक कि प्रसारण में भी जब उनसे विराट के बारे में पूछा जाता है, तो वह कभी भी उनके बारे में नहीं बोलते हैं। वह किसी और चीज के बारे में बोलते हैं। मैं ज्यादा विस्तार में नहीं जाना चाहता। बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं बहुत आहत हूं और मेरा परिवार आहत है और मेरे प्रियजन आहत हैं और जिस तरह से उन्होंने बातें कही… मैंने एक भी बुरा शब्द या एक भी गाली का इस्तेमाल नहीं किया, कुछ भी नहीं।

बताते चलें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के एलिमिनेटर मैच में गौतम गंभीर की 30 गेंदों में 51 रन की पारी के बूते इंडिया कैपिटल्स 20 ओवर में 223/7 का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई। श्रीसंत ने तीन ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में गुजरात जायंट्स 20 ओवर में 211/7 रन ही बना सकी और 12 रन से हार गई।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...