13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यशादी करो नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी... IPS ऑफिसर बनते...

शादी करो नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी… IPS ऑफिसर बनते ही शख्स को ब्लैकमेल करने लगी महिला दोस्त!

Published on

जयपुर ,

राजस्थान में RAS से IPS ऑफिसर बने एक शख्स को महिला डॉक्टर द्वारा हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. कथित महिला डॉक्टर की RAS ऑफिसर रहते समय शख्स से दोस्ती हुई थी लेकिन उसके IPS बनते ही वो अपने पति तक को छोड़ने को तैयार हो गई. महिला IPS बने शख्स पर शादी का दबाव बनाने लगी और जब IPS ने मना किया तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड करने लगी. परेशान होकर अब पीड़ित IPS ने जयपुर के जवाहर सर्किल थाने पहुंच महिला के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर के मालवीयनगर में रहने वाले 33 वर्षीय राजेश कुमार मीना ने बताया कि साल 2020 में डूंगरपुर में प्रोबेशन RAS के पद पर पोस्टिंग के समय कोरोना काल में मेडिकल विभाग में संविदा पर काम कर रही डॉ प्रियंका से उनकी मुलाकात हुई थी. तब प्रियंका ने कहा था कि वो भी RAS की तैयारी कर रही है. ऐसे में दोनों में बातचीत होने लगी.

IPS राजेश कुमार मीना पर शादी का दबाव बना रही महिला
जब नजदीकियां बढ़ी तो महिला शादीशुदा होने के बावजूद घर से खाना बनाकर राजेश के लिए लाती और उनकी अच्छी दोस्त बन गई. यही वजह है कि जरूरत के समय महिला ने राजेश को करीब 3 लाख रुपए भी उधार दिए जो बाद में राजेश ने वापस भी लौटा दिए. इसके बाद साल 2021 में पीड़ित की पोस्टिंग SDM चाकसू के तौर हो गई फिर भी महिला उनसे मिलने आती रही.

फिर सितंबर 2021 में IPS बनते ही प्रियंका कहने लगी कि वो अपने पति को तलाक देकर राजेश से शादी करना चाहती है. मगर राजेश ने इनकार कर दिया. जिसके बाद प्रियंका IPS राजेश को धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी.

प्रकरण की जांच कर रहे एसआई मदरूप के मुताबिक, FIR में IPS राजेश मीना ने बताया कि मई 2023 में घर वालों ने उनकी शादी कर दी, तो कथित महिला डॉ प्रियंका ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. इसके बाद वो IPS को टॉर्चर करने लगी. प्रियंका IPS को अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी. इतना ही नहीं प्रियंका ने झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाकर IPS से 50 लाख रूपये भी मांगे. इन सबसे परेशान होकर IPS राजेश ने प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...