12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयइस बार अधिक गर्मी के लिए हो जाएं तैयार... IMD ने बता...

इस बार अधिक गर्मी के लिए हो जाएं तैयार… IMD ने बता दिया मार्च से मई तक कितना तपेगा सूरज

Published on

नई दिल्ली

सर्दी के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। देश में इस बार गर्मियों को लेकर मौसम विभाग ने अहम भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मार्च से लेकर मई तक तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार इस बार गर्मियों के सीजन में केवल प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी भागों और पूर्वोत्तर भारत के इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की सांभावना है। ऐसे में साफ है कि इस बार गर्मी अधिक पड़ेगी।

महीने का अधिकतम टेंपरेचर भी सामान्य से अधिक
मार्च से मई के लिए भारत के अधिकांश भागों में महीने का अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, प्रायद्वीपीय भारत के कुछ दक्षिणी भागों को इससे अलग रखा गया है। यहां सामान्य से कम अधिकतम तापमान होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ भागों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक महीने का न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

लू, हीटवेव का क्या है भविष्यवाणी
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च से मई 2025 गर्मी के मौसम के दौरान देश के अधिकाांश भागों में सामान्य से अधिक हीट वेव रहने की संभावना है। इसमें पूर्वोत्तर भारत, सुदूर उत्तर भारत और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी भागों को अलग रखा गया है।

2016 से सीजनल पूर्वानुमान
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भारत मौसम विभाग साल 2016 से, सर्दियों के साथ ही गर्मियों के लिए सीजनल मौसम पूर्वानुमान व्यक्त कर रहा है। इसके अलावा IMD पूर्वानुमान मॉडल के कौशल को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है। वर्तमान रणनीन नव विकसित मल्टी-मॉडल एनसेंबल (एमएमई/MME) बेस्ड पूर्वानुमान प्रणाली पर प्रणाली पर आधारित है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...