22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: बेटी की रेप के बाद हत्या, बचने के लिए गढ़ी कढ़ी...

UP: बेटी की रेप के बाद हत्या, बचने के लिए गढ़ी कढ़ी वाली कहानी… वहशी बाप की करतूत सुन सन्न रह जाएंगे

Published on

गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक व्यक्ति पर अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पड़ोस की एक महिला पर जहर देने का आरोप लगाते हुए झूठी कहानी गढ़ी।

अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह (52) ने शुरू में दावा किया था कि 12 मार्च को उसकी बेटी की मौत उसके पड़ोस में रहने वाली शांति देवी द्वारा दी गई कढ़ी खाने से हुई थी। सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार ज्ञान सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि वही खाना खाने से उसकी पत्नी और पांच अन्य बच्चे बीमार हो गए। अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार ज्ञान सिंह अपनी बेटी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी पांच बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, तब लड़की के परिजनों ने दिल्ली में पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था और शव को घर वापस ले आए थे। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया था, जिसमें यौन उत्पीड़न और गला घोंटने की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि इस खुलासे के बाद पुलिस ने 17 मार्च को सेवा धाम में जीडीए पार्क के पास ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ज्ञान सिंह ने कुबूल किया कि 12 मार्च की रात को उसने अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया था और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। अजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों को गुमराह करने के लिए उसने झूठी शिकायत दर्ज कराकर शांति देवी को फंसाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ज्ञान सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और शांति देवी के सभी आरोपों से मुक्त होने की उम्मीद है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...