16.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालविदेशों में लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, यहां नीतीश सहयोगी दल बदलते हैं......

विदेशों में लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, यहां नीतीश सहयोगी दल बदलते हैं… बीजेपी नेता का तंज

Published on

इंदौर

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार कटाक्ष किया है। विजयवर्गीय ने कहा है कि विदेशों में जिस तरह लड़कियां अपना बॉयफ्रेंड बदलती हैं, नीतीश उसी तरह सहयोगी दल बदलते हैं। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बना ली।

गुरुवार को इंदौर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि वे विदेश यात्रा पर गए थे। इसी दौरान बिहार में सरकार बदल गई। लोगों ने कहा कि ऐसा तो विदेशों में होता है। लड़कियां जिस तरह अपना बॉयफ्रेंड बदलती हैं, नीतीश कुमार अपना सहयोगी दल बदल लेते हैं। इसका कोई ठिकाना नहीं कि नीतीश कब किसका हाथ छोड़ दें और किसका हाथ पकड़ लें।

नीतीश इससे पहले भी अपना सहयोगी दल बदल चुके हैं। उन्होंने राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और सरकार बनाई। फिर राजद को छोड़ बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। खास बात यह कि सहयोगी बदल भले बदल जाए, नीतीश मुख्यमंत्री का पद अपने पास ही रखते हैं।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this