7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीय'लड़कियों भारत मत आना...', कोलकाता रेप केस पर इंफ्लूएंसर के पोस्ट से...

‘लड़कियों भारत मत आना…’, कोलकाता रेप केस पर इंफ्लूएंसर के पोस्ट से मचा बवाल

Published on

नई दिल्ली,

हाल में कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की दर्दनाक वारदात ने देश को एक बार फिर से हिलाकर रख दिया है. घटना के बाद से इसपर हर ओर चर्चा हो रही है और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच भारत की ही जानी मानी ट्रैवल इंफ्लूएंसर तान्या खानीजो (Tanya Khanijow)के एक ट्वीट पर बवाल मच गया है. उन्होंने घटना के विरोध में लिखते हुए मानो दुनियाभर के लोगों के लिए भारत के खिलाफ एडवाइजरी ही जारी कर दी.

तान्या ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘भारत में औरतों की सुरक्षा का बुरा हाल है. विदेश में रह रही सभी महिला दोस्तों से मेरा गंभीर निवेदन है- यहां मत आइये जबतक कि हमारे नेता महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेते. किसी भी कीमत पर भारत न आएं.’

तान्या के पोस्ट पर लोग भड़क गए और उनपर देश को बदनाम करने का आरोप लगाने लगे. लोग कहने लगे कि आप मुद्दे को जनरलाइज कर रही हैं और पूरे देश को बदनाम कर रही हैं. @shantiswarup4u नाम की आईडी से एक यूजर ने लिखा- तुम्हें खुद को भारतीय कहने में शर्म आनी चाहिए. ये घटना देश के सबसे शांत राज्य में हुई है जहां कि मुख्यमंत्री भी एक महिला है. महिला की सुरक्षा को लेकर तुम पूरे देश को गाली नहीं दे सकती.

तान्या ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- ‘क्योंकि ऐसा ही है, जबतक हम ध्यान नहीं देंगे, मुझे नहीं लगता कि कुछ भी बदलेगा. मैंने खुद लगभग देश के हर हिस्से में शोषण झेला है.हमारा समाज महिलाओं के मामले में फेल है. जब तक कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया जाएगा, हम सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे.’ तान्या लगातार उनके पोस्ट से भड़के लोगों को कमेंट्स का जवाब देती चली गईं.

तान्या ने लिखा- ‘यह सिर्फ एक घटना नहीं है. किसी भी महिला से बात करें और मुझे यकीन है, ऐसी कोई महिला नहीं होगी जिसने ऐसा अनुभव न किया हो. मैं भी इसमें शामिल हूं. सुरक्षा मानक बहुत ख़राब हैं और यह भारत की समस्या है.’ लोगों को तान्या का ये विरोध कतई पसंद नहीं आया. कई लोगों ने तो तान्या के सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल को बायकॉट तक करने की बात कह दी. वहीं कुछ ने कहा- इतनी परेशानी है तो तुम देश छोड़कर पाकिस्तान चली जाओ.

बता दें कि हाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दरिंदगी और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं.नाइट ड्यूटी में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. फिलहाल घटना के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं. डॉक्टर के रेप-मर्डर के खिलाफ कोलकाता में जाती प्रदर्शन बुधवार रात को हिंसक हो गया.यहां ‘रिक्लेम द नाइट’ नाम से प्रदर्शन किया जा रहा था, तभी अचानक भीड़ पहुंची. भीड़ ने पहले वाहनों में तोड़-फोड़ की, फिर पुलिस पर पत्थर फेंके. इसके बाद भीड़ अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी घुसी और यहां भी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...