4.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराज्य'15 लाख दो नहीं टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', प्रेमी के साथ मिल CHO...

’15 लाख दो नहीं टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा’, प्रेमी के साथ मिल CHO ने खेला गंदा खेल, राज खुला तो पुलिस हैरान

Published on

सक्ती:

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार को अपहरण का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया। अपहरण की गई लड़की जिस हालत में मिली उसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, अपहरण की साजिश युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी। फिलहाल युवती को सही सलामत बरामद कर लिया गया है। युवती सक्ती जिले में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर है। उसने अपने अपहरण की झूठी साजिश रही। युवती अपनी मर्जी से अपने बॉयफ्रेंड से साथ भागी थी।

बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बाद युवती ने इस पूरी कहानी को अपहरण का रूप दे दिया। उसने फिरौती मांगने के लिए अपने भाई को फोन करवाया और घरवालों से 15 लाख रुपये की डिमांड भी की। युवती के भाई के पास जब फिरौती मांगने के लिए फोन पहुंचा तो उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और कुछ ही घंटों में झूठे अपहरण के केस से पर्दा उठा दिया।

फल खरीदने गई थी फिर बॉयफ्रेंड के साथ भागी
युवती के भाई कुलेश्वर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बहन के साथ सक्ती मार्केट गया था। इस दौरान उसकी बहन अनुपमा फल खरीदने के लिए रास्ते में रूकी थी। जब वह फल खरीद रही थी तभी एक गाड़ी आई और उसकी बहन को उठाकर ले गई। थोड़ी देर बाद उन लोगों ने कुलेश्वर को फोन किया और फिरौती के लिए 15 लाख रुपये की डिमांड की।

पैसे नहीं मिलने पर बहन के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। जिसके बाद भाई ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हुई और घटनास्थल में लगे सीसीटीव फुटेज की तलाश की। फुटेज देखकर पुलिस को शक हुआ यह अपहरण नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने युवती की लोकेशन ट्रेस की।

बिलासपुर में मिली युवती
युवती के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन से पता चला की युवती इस समय बिलासपुर में है। अनुपमा की लोकेशन बिलासपुर मिलने के बाद एक टीम तुरंत बिलासपुर पहुंची जहां एक होटल में युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...