17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयजुबैर को UP में दर्ज मुकदमों पर बड़ी राहत देकर बोला SC,...

जुबैर को UP में दर्ज मुकदमों पर बड़ी राहत देकर बोला SC, ‘एक के बाद एक FIR परेशान करने वाला’

Published on

नई दिल्ली

ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडरमोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने जुबैर के खिलाफ यूपी में दर्ज 5 FIR में बिना SC की अनुमति के आगे पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाई है। जुबैर की अर्जी पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया। इस मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि एक के बाद एक FIR दर्ज होना परेशान करने वाला है।

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने अपने खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज प्राथमिकियों को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने जुबैर की वकील वृंदा ग्रोवर की ओर से दाखिल किए गए प्रतिवेदन पर गौर किया, जिसमें कहा गया था कि जुबैर के खिलाफ कई जगह प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। पीठ ने कहा इसे न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ के समक्ष सूचीबद्ध करें। जुबैर की ओर से दायर की गई नई याचिका में छह मामलों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन को भी चुनौती दी गई है।

Latest articles

ईडी कार्रवाई पर सीएम भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- एजेंसियों के सहारे 2027 चुनाव की तैयारी कर रही बीजेपी

चंडीगढ़। भगवंत मान ने राज्य में हाल ही में हुई ईडी कार्रवाई को लेकर...

अमृतपाल सिंह की हिरासत पर सियासत तेज, नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को घेरा

चंडीगढ़। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की जेल ट्रांसफर और हिरासत को लेकर पंजाब...

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...