7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंटार्कटिका में टूटा लंदन के बराबर का ग्लेशियर, पिघला तो मचेगी बर्बादी,...

अंटार्कटिका में टूटा लंदन के बराबर का ग्लेशियर, पिघला तो मचेगी बर्बादी, अंतरिक्ष से दिखी डरावनी तस्‍वीर

Published on

लंदन के आकार का एक बड़ा ग्लेशियर टूट गया है। यह ब्रंट आइस के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लेशियर एक प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण टूटा है। 1550 वर्ग किमी में फैला ये ग्लेशियर 150 मीटर ऊंचा है। शाम 7 बजे के बाद से इसके टूटने को रेकॉर्ड किया गया। रात तक ये टूट गया।

जलवायु परिवर्तन का सबसे खतरनाक असर अंटार्कटिका पर दिख रहा है। रविवार की रात अंटार्कटिका का ब्रंट आइस (Brunt Ice) का एक बड़ा हिस्सा आखिरकार टूट गया। इस जमे हुए ब्लॉक की ऊंचाई 150 मीटर है और लगभग 1550 वर्ग किमी में फैला है। ये आकार लगभग लंदन के बराबर का है। एक बड़ी दरार के कारण यह चस्म-1 नाम के आइस शेल्फ से अलग हो गया।

4 किमी की रफ्तर से बढ़ रहा था दरार
ये क्रैक हर साल लगभग 4 किमी बढ़ रहा था। यह नया हिमखंड दो साल में टूटने वाला दूसरा हिमखंड है। ये बर्फीला पिंड टूट कर अंटार्कटिका के करीब वेडेल सागर में बह सकता है। अमेरिकी नेशनल आइस सेंटर इसका बाद में नामकरण करेगा। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण ने कहा है कि इसका टूटना चिंता की बात नहीं है। यह ‘कैल्विंग’ नाम की प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण टूटा है।

सैटेलाइट ने खींची फोटो
इन तस्वीरों को कोपरनिकस सेंटिनल-2 सैटेलाइट से खींचा गया था। इस सैटेलाइट का मैनेजमेंट यूरोपीय स्पेस एजेंसी के हाथ में है और ये ध्रुवों की परिक्रमा करती है।

21 लोगों की टीम थी मौजूद
GPS सेंसर ने रविवार को शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच चस्म-1 में हलचल को दर्ज किया। जब यह ग्लेशियर टूटा तब यहां से 19 किमी की दूरी पर ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के 21 सदस्यों की टीम काम कर रही थी। ये सभी लोग सुरक्षित हैं।

पेंग्विन के लिए खतरा
ब्रंट आइस शेल्फ के पश्चिम में एक पेंगुइन की कॉलोनी भी है। 2016 में एक बड़ा हिस्सा टूटा था, जिसमें अनुमानित डेढ़ लाख पेंग्विन की मौत हुई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...