10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलगोलकीपर को छकाया, पेनल्टी पर भी दागे गोल, सुनील छेत्री के सामने...

गोलकीपर को छकाया, पेनल्टी पर भी दागे गोल, सुनील छेत्री के सामने बेदम हुआ पाकिस्तान

Published on

बेंगलुरु

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने मैदान पर एक बार फिर अपना कमाल दिखाया। पाकिस्तान के खिलाफ सैफ चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान ने हैट्रिक गोल ठोक दिया। उन्होंने टीम के लिए पहले तीनों गोल किए।भारत को इस मुकाबले में 4-0 से जीत मिली। छेत्री ने पहले हाफ के 10वें ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी। पाकिस्तानी गोलकीपर से गलती हुई और छेत्री ने उनसे गेंद छिनकर गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया। इस तरह भारत की बढ़त 1-0 की हो गई।

5 मिनट बाद ही मिली पेनल्टी
मैच के 15वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी मिल गई। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बॉक्स के अंदर हैंड बॉल किया था। छेत्री कहां चूकने वाले थे। उन्होंने गोल को पोस्ट में डालकर भारत की बढ़त 2-0 की कर दी। 16वें मिनट में ही टीम इंडिया ने मैच में ऐसी बढ़त बना ली, जहां से पाकिस्तान के लिए वापसी मुश्किल हो गई। इसके बाद दूसरे हाफ में भारत को फिर पेनल्टी मिली। 74वें मिनट में छेत्री ने इसपर गोल किया और अपना हैट्रिक पूरा कर लिया।

छेत्री की चौथी इंटरनेशनल हैट्रिक
सुनील छेत्री की यह इंटरनेशनल फुटबॉल में चौथी हैट्रिक है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा हैट्रिक मारने वाले फुटबॉलर भी हैं। इसके पहले 2008 में उन्होंने तजाकिस्तान, 2010 में वियतनाम और 2018 में ताइवान के खिलाफ तीन गोल किए थे। इन तीनों मैचों में भारत को जीत मिली थी। छेत्री से पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए पूरन बहादुर थापा और आई एम विजयन हैट्रिक गोल दाग चुके हैं।

इंटरनेशनल मैचों में हुए 90 गोल
सुनील छेत्री के इंटरनेशनल फुटबॉल में 90वें गोल हो गए हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। छेत्री ने मलेशिया के मोख्तर दहारी को पीछे छोड़ा। मोख्तर के 89 गोल हैं। अब छेत्री से आगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेसी ही हैं। रोनाल्डो के 123, अली के 109 और मेसी के 103 गोल हैं। प्रति मैच गोल के मामले में छेत्री मेसी और रोनाल्डो से आगे हैं। भारतीय कप्तान के 138 मैच में 90 गोल हैं। प्रति मैच छेत्री 0.65 गोल करते हैं। वहीं पुर्तगाल के रोनाल्डो प्रति मैच 0.62 और अर्जेंटीना के मेसी 0.59 गोल ही करते हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...