6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबीयर की बोतल पर भगवान की फोटो, हिंदुओं का फूटा गुस्सा, प्रोडक्ट...

बीयर की बोतल पर भगवान की फोटो, हिंदुओं का फूटा गुस्सा, प्रोडक्ट वापस लेने की मांग

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटेन में एक शराब बनाने वाली कंपनी का विरोध हो रहा है. हिंदू समुदाय ने बिएन मंगर नाम की कंपनी से अपने प्रोडक्ट्स को वापस लेने की मांग की है. कंपनी बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी की तस्वीर लगाकर बेच रही है. एनसाइट यूके नाम के ट्विटर हैंडल ने जानकारी दी कि बिएन मंगर नाम की कंपनी हिंदुओं की भावनाएं आहत करने वाले प्रोडक्ट बेच रही है.

ब्रिटेन में मौजूद हिंदू समुदाय ने इस लेबल वाले सभी उत्पादों को वापस लेने की मांग की है. इससे पहले साल 2021 में भी दक्षिण-पश्चिमी फ्रैंच में ग्रेनेड-सुर-गोरोन नामक एक फ्रांसीसी शराब की कंपनी ने ‘शिवा बीयर’ लॉन्च की थी. जिसके चलते उसका विरोध हुआ था. इससे पहले 2018 में भी एक हिंदू संगठन ने बीयर की बोतल में देवी काली की तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए डर्बीशायर शराब की कंपनी की आलोचना की थी.

मंडाला बीयर पर छपी हिंदू देवी की तस्वीर
बता दें कि कंपनी मंडाला बीयर नाम से बीयर बेच रही है जिसकी बोतल पर हिंदू देवी की तस्वीर छपी है. इनसाइट यूके ने कहा है कि यह बेहद असंवेदनशील, अपमानजनक और हिंदुओं के लिए हानिकारक है. आपकी बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी की तस्वीरें छापी जा रही हैं. हिंदू समुदाय ने मांग की है कि आप ऐसे सभी उत्पादों को वापस लें और इसके आगे निर्माण बंद करें.

क्या है इनसाइट यूके?
इनसाइट यूके ब्रिटिश हिंदुओं और भारतीयों के मु्द्दों पर आवाज उठाने वाला एक सोशल प्लेटफॉर्म है. जो कि लोगों में जागरूकता फैलाता है.

क्या है मंडाला बीयर?
वहीं मंडाला बीयर को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बीयर 18वीं शताब्दी की परंपरा से निकली है और मूल रूप से भारत में स्थित ब्रिटिश औपनिवेशिक सैनिकों के लिए बनाई गई थी. नाव से परिवहन का सामना करने के लिए बीयर में कड़वाहट और अल्कोहल की मात्रा ज्यादा थी. इस बीयर का नुस्खा अब भी वही बना हुआ है, लेकिन भंडारण की स्थिति बदल गई है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...