12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलगोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले...

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

Published on

बुडापेस्ट,

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. नीरज ने पहला थ्रो जरूर फाउल किया था, लेकिन दूसरे ही थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड अपने नाम कर लिया. पूरे मैच में इससे आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक सका.

यह चैम्पियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में हुई. मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट का फाइनल मुकाबला रविवार (27 अगस्त) को खेला गया. इस चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नंबर पर रहे. उनका बेस्ट थ्रो रहा, जो उन्होंने तीसरे थ्रो में हासिल किया था.

ट्रैक एंड फील्ड में भारत को मिला पहला गोल्ड
यह भारत के लिए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के ट्रैक एंड फील्ड कैटेगरी में पहला गोल्ड आया है. नीरज इस कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लॉन्ग जम्प में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. जबकि नीरज ने 2022 चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था.

नीरज पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा. जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज के अलावा भारत के डीपी मनु और किशोर जेना भी मेडल के लिए उतरे थे. मगर किशोर पांचवें और मनु छठे नंबर पर रहे.

यहां पढ़ें मैच के अपडेट्स…
भारतीय जैवलिन थ्रोअर पहला थ्रो दूसरा थ्रो तीसरा थ्रो चौथा थ्रो पांचवां थ्रो छठा थ्रो
नीरज चोपड़ा फाउल 88.17 मी. 86.32 मी. 84.64 मी. 87.73 मी. 83.98 मी
डीपी मनु 78.44 मी. फाउल 83.72 फाउल 83.48 मी. 84.14 मी
किशोर जेना 75.70 मी. 82.82 मी. फाउल 80.19 मी. 84.77 मी. फाउल

पाकिस्तानी अरशद नदीम के प्रयास
पहला थ्रो: 74.80 मीटर
दूसरा थ्रो: 82.81 मीटर
तीसरा थ्रो: 87.82 मीटर
चौथा थ्रो: 87.15 मीटर
पांचवां थ्रो: फाउल
छठा थ्रो: 81.86 मीटर

नीरज चोपड़ा ने कर ली अभिनव बिंद्रा की बराबरी
पिछली वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 अमेरिका में हुई थी, जिसमें नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था और वह इस बार यहां गोल्ड के दावेदारों में शुमार थे. उन्होंने दमदार प्रदर्शन कर इस बार गोल्ड अपने नाम किया. इसी के साथ नीरज ने ओलंपिक और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप दोनों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

अभिनव ने ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्पियनशिप दोनों ही टूर्नामेंट के व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं. बिंद्रा 2008 ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे. उन्होंने 2006 की वर्ल्ड चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी गोल्ड जीता था.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...