11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल11 माह और 12 पारी के बाद गिल की शुभ पारी, शतक...

11 माह और 12 पारी के बाद गिल की शुभ पारी, शतक लगाकर आलोचकों को दिया जवाब

Published on

विशाखापट्टनम

बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे शुभमन गिल ने आखिरकार एक साल और 12 पारियों के बाद टेस्ट शतक जड़ ही दिया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर की तीसरी सेंचुरी जड़ी। गिल को इन रनों की सख्त जरूरत थी। पहली बार उन्होंने तीसरे नंबर पर शतक बनाया है। इस मैच के दौरान वह बेहद दबाव में भी थे। टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने शुरू हो चुके थे। ऐसे में 24 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने टीम और खुद के लिए संकटमोचक पारी खेली।

मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा शतक (128) ठोकने के बाद से वह लगातार संघर्ष कर रहे थे। इस दौरान छह टेस्ट की 12 पारियों के दौरान उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 34 रन ही था। शुभमन गिल ने डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में अपने इस शतक से टीम को मुश्किलों से उबारा। छह गेंद के भीतर जेम्स एंडरसन ने कप्तान रोहित शर्मा और फिर यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत का स्कोर 30/2 कर दिया था। ऐसे में तीसरे नंबर पर उतरे शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा और भारत की लीड 300 के पार तक पहुंचा दी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2020 में मेलबर्न टेस्ट से डेब्यू करने वाले शुभमन गिल ने अपना पहला टेस्ट शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में ठोका था। दूसरा टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल यानी 2023 में अहमदाबाद में मारा था। इसके बाद उनका बल्ला ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीकी दौरे पर बुरी तरह खामोश रहा। इस दौरान वह 12 पारियों में क्रमश: 13, 18, 6, 10, 29, 2, 26, 36, 10, 23, 0 और 34 रन बनाकर संघर्ष करते नजर आए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...