12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकायरों की तरह लड़ रही सरकार... सुरक्षा घटाए जाने के बाद आदित्य...

कायरों की तरह लड़ रही सरकार… सुरक्षा घटाए जाने के बाद आदित्य ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर वार

Published on

मुंबई

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह डरी हुई है और कायरों की तरह लड़ रही है। कोविड-19 देखभाल केंद्र स्थापित करने में कथित अनियमितताओं को लेकर ईडी की कार्रवाई और ठाकरे परिवार की सुरक्षा में कमी किए जाने के बाद आदित्य ने बयान दिया है। आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी देश में लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रही है और इस वजह से केंद्र और राज्य सरकारों की जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं।

राज्य के पूर्व पर्यावरण मंत्री ने दावा किया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) के एक जुलाई के विरोध मार्च के कारण उनके करीबी सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

‘कायरों की तरह लड़ रही सरकार’
उन्होंने कहा, ‘यह सरकार बहुत भयभीत है और वे केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके कायरों की तरह लड़ रहे हैं। यदि आप लड़ना चाहते हैं, तो हम चुनाव का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन तब उन्हें युद्ध के मैदान में आना होगा। देश और दुनिया देख रही है कि राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है।’आदित्य ठाकरे ने अपने सहयोगी और शिवसेना (यूबीटी) की युवा इकाई युवा सेना के सचिव सूरज चव्हाण से मुलाकात भी की। ईडी ने बुधवार को चव्हाण के परिसरों की तलाशी ली थी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...