10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यसरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं... कर्नाटक...

सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं… कर्नाटक के मंत्री का ऑडियो वायरल

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में क्‍या सब कुछ ठीक नहीं रहा है? कर्नाटक की बीजेपी सरकार को शर्मसार करते हुए एक कैबिनेट मंत्री की बातचीत की ऑडियो रिकॉडिंग वायरल हो गई है। ऑड‍ियो में मंत्री को यह कहते सुना जा सकता है कि सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं। यह ऑड‍ियो कर्नाटक के विधि और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी का है। जो क‍ि चन्नापटना के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर के बीच फोन पर हुई एक बातचीत के बाद सामने आया। उधर, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को यह कहकर इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देने का प्रयास किया कि मंत्री ने एक अलग संदर्भ में बयान दिया था।

दरअसल कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी की कथित बातचीत वाली ऑडियो क्लिप को सबसे पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए उजागर किया था। बोम्मई ने कहा कि मधुस्वामी की ओर से दिए गए बयान की गलत तस्वीर पेश करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि मंत्री ने इसे एक अलग संदर्भ में कहा है। बोम्मई ने कहा क‍ि मैंने उनसे बात की है लेकिन गलत धारणा की कोई जरूरत नहीं है। यह तीन महीने पहले सहकारिता विभाग से संबंधित एक कार्यक्रम में बोला गया था। सरकार के भीतर सब कुछ ठीक है। ऐसा कोई संकट नहीं है।

ऑड‍ियो क्‍लिप क्‍या कहा?
ऑडियो क्लिप में मधुस्वामी और सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर के बीच कथित बातचीत है, जिसमें बाद में सहकारी बैंक के अधिकारियों की ओर से किसानों से लिए गए 50,000 रुपये के कर्ज को अपडेट करने के लिए 1,300 रुपये की मांग की गई थी। मधुस्वामी ने भास्कर से कहा क‍ि कोई काम करने वाली सरकार नहीं है, हम केवल चीजों का प्रबंधन कर रहे हैं और अगले विधानसभा चुनाव तक आठ महीने का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस ने किया दावा
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि यह सत्तारूढ़ बीजेपी की अक्षमता का एक बेहतरीन उदाहरण है। इसमें कहा गया क‍ि बीजेपी सरकार केवल भ्रष्टाचार प्रबंधन सेवा के रूप में काम कर रही है। बोम्मई सरकार की अक्षमता और किसानों के साथ अन्याय का इससे अच्छा सबूत नहीं हो सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this