15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिसरकार बेरोजगारी पर चुप, संघ एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर रहा... बीजेपी...

सरकार बेरोजगारी पर चुप, संघ एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर रहा… बीजेपी और RSS पर भड़के राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि ‘देश में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चुप है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘हम छात्र हितों से समझौता नहीं करेंगे।’

राहुल गांधी ने आरएसएस पर अटैक करते हुए कहा कि ‘देश के सभी शिक्षण संस्थानों में RSS के लोग बैठे हैं। सभी यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर RSS के हैं। RSS पूरे देश के एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर रहा है। अगर सब उनके हाथ में गया तो देश बर्बाद हो जाएगा। हम सभी को मिलकर इनसे लड़ना होगा।’ राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘केंद्र सरकार ने बेरोजगारी के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। उधर नौकरी ना मिलने से देश के युवा काफी परेशान हैं।’ राहुल गांधी बेरोजगारी के मसले पर केंद्र सरकार से आरपार की लड़ाई का मन बना रहे हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP), नियुक्तियों पर UGC के प्रस्तावित दिशा-निर्देशों को वापस लेने और छात्र संघों की बहाल करने की की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (MSF), समाजवादी छात्र सभा और छात्र राष्ट्रीय जनता दल (CRJD) शामिल है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...