17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकतर में भगोड़े जाकिर नाइक और बेटे का भव्‍य स्‍वागत, मार्शल आर्ट...

कतर में भगोड़े जाकिर नाइक और बेटे का भव्‍य स्‍वागत, मार्शल आर्ट चैंपियन के साथ आया नजर, विवाद

Published on

दोहा

फीफा वर्ल्‍ड कप के बीच भारत के भगोड़े इस्‍लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का एक बार फिर से कतर में भव्‍य स्‍वागत किया गया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि जाकिर नाइक और उसके बेटे शेख फरिक नाइक की तस्‍वीर को कतर के फुटबॉल वर्ल्‍ड कप शहर लुसैल के टू टॉवर पर प्रदर्शित किया गया है। इसमें लिखा है ‘वेलकम जाकिर नाइक’। यही नहीं जाकिर नाइक का एक और वीडियो चर्चित मार्शल आर्ट चैंपियन खबीब नुरमागोमेदोव के साथ वायरल हो रहा है।

गैर मुस्लिमों के खिलाफ जहरीले बयान देने वाले भगोड़े जाकिर नाइक के साथ दिखाई देने पर मार्शल आर्ट चैंप‍ियन खबीब नुरमागोमेदोव जमकर ट्रोल हो रहे हैं। नाइक और खबीब दोनों ने ही फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 में हिस्‍सा लिया। इस्‍लामिक रीसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन जाकिर नाइक ने अपनी एक तस्‍वीर ट्वीट की है जिसमें वह खबीब के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा है, ‘मुस्लिम हस्तियों के साथ संवाद।’ खबीब को महानतम मार्शल आर्टिस्‍ट में शुमार किया जाता है।

जाकिर नाइक भारत में वांछित
खबीब ने भी अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर यही तस्‍वीर पेश की है। इस तस्‍वीर के पोस्‍ट करने पर उनके कई प्रशंसक भड़क गए और एक प्रशंसक ने तो इसे ‘शर्मनाक’ करार दे दिया। कई यूजर्स ने खबीब को अनफॉलो तक कर दिया। ऐसे आरोप थे कि कतरी अधिकारियों ने जाकिर नाइक को फीफा वर्ल्‍ड कप के मैचों के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि बाद में जब भारत में कड़ा विरोध जताया गया तो कतर ने सफाई दी कि उन्‍होंने कोई न्‍यौता जाकिर नाइक को नहीं दिया है।

कतर भले ही यह दावा करे लेकिन जिस तरह से कतर के टू टॉवर पर जाकिर नाइक की तस्‍वीर को दिखाया गया है, उससे उसकी मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। जाकिर नाइक भगोड़ा है और इस समय मलेशिया में शरण लिए हुए है। जाकिर नाइक कतर में इस्‍लाम का प्रचार करने और गैर मुस्लिमों के धर्म परिवर्तन के लिए गया है। जाकिर नाइक का अपना पीस टीवी भी है जिस पर भारत के अलावा बांग्‍लादेश, कनाडा, श्रीलंका और ब्रिटेन में बैन है। जाकिर नाइक भारत में वांछित है और एनआईए उसके खिलाफ जांच कर रही है। उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग और धार्मिक असहिष्‍णुता को भड़काने के मामले में जांच चल रही है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...