11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में कोरोना वायरस का महाविस्‍फोट, अस्‍पतालों में लाशों का अंबार, 80...

चीन में कोरोना वायरस का महाविस्‍फोट, अस्‍पतालों में लाशों का अंबार, 80 करोड़ लोगों पर खतरा

Published on

बीजिंग

चीन में कोरोना महामारी का महाविस्‍फोट देखने को मिल रहा है। अस्‍पतालों के हालात ठीक वैसे ही दिखाई दे रहे हैं जैसे भारत में हुए थे। मरीजों की संख्‍या इतनी ज्‍यादा हो गई है कि उन्‍हें जमीन पर लिटाना पड़ रहा है। वायरस विशेषज्ञों के मुताबिक चीन की करीब 60 प्रतिशत आबादी और धरती की कुल 10 फीसदी आबादी अगले 90 दिनों में संक्रमित हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि यह केवल शुरुआत भर है। अनुमान है कि कोरोना संक्रमण से 20 लाख लोगों की मौत हो सकती है। इसके अलावा 80 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं।

वायरस विशेषज्ञ एरिक फेइगल के मुताबिक चीन की राजधानी बीजिंग में लगातार लाशों का अंतिम संस्‍कार चल रहा है। मुर्दाघर भरे हुए हैं। लाशों को रखने के लिए रेफ्रिजेरेटर की जरूरत है। 2000 लाशों का अंतिम संस्‍कार किया जाना है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है कि साल 2020 के हालात फिर से आ रहे हैं लेकिन इस बार यह चीन में हो रहा है न कि यूरोप समेत पश्चिमी देशों में। बताया जा रहा है कि चीन में कोरोना प्रत‍िबंधों में ढील दिए जाने के बाद कोरोना के मामलों में भयानक तरीके से वृद्धि हुई है।

चीन की 60 फीसदी आबादी पर खतरा
इसकी चपेट में अब चीन की 60 फीसदी आबादी आ सकती है। पूर्वोत्‍तर चीन में अस्‍पतालों में लाशों का अंबार लग गया है लेकिन सरकार उसे छिपाने में जुट गई है। चीन ने सोमवार को कोविड-19 से दो नई मौतों की पुष्टि की। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) द्वारा 3 दिसंबर से सांस की बीमारी से कोई मौत नहीं होने की रिपोर्ट के बाद आधिकारिक तौर पर दो मौतें बताई गई हैं। इसी के साथ रिपोर्टें सामने आई हैं कि श्मशान में आने वाले कोविड-सकारात्मक शवों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है।

एनएचसी ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि रविवार को मुख्य भूमि पर ठीक होने के बाद कुल 1,344 कोविड-19 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को कोविड-19 से दो नई मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 5,237 हो गई। चीनी समाचार वेबसाइट कैक्सिन ने सप्ताहांत में कोविड से दो मीडिया पत्रकारों सहित तीन मौतों की सूचना दी। हालांकि सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की।

पूरे देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण चीन को भी चिकित्साकर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कैक्सिन को पता चला कि बीजिंग के कई अस्पतालों को स्टाफ की कमी का सामना करना पड़ा है, क्योंकि अधिक डॉक्टर वायरस की चपेट में आ गए हैं। छोटे शहरों को भी इसी तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि मध्य चीन के हुबेई प्रांत में एक काउंटी स्तर के शहर में, एक डॉक्टर का अनुमान है कि उसके अस्पताल में 20 प्रतिशत चिकित्सा कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं।

वहीं बुखार क्लिनिक और आपातकालीन विभाग सहित उच्च जोखिम की स्थिति में काम करने वालों में यह 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस बीच, एक शीर्ष चीनी स्वास्थ्य अधिकारी का मानना था कि चीन इस सर्दी में कोविड संक्रमण की तीन संभावित लहरों में से पहली लहर का अनुभव कर रहा है। बीबीसी ने बताया कि हालांकि, चिंताएं हैं कि कोविड परीक्षण में हाल ही में कमी के कारण ये संख्या कम आंकी गई है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...