10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यगुजरात : BJP महिला मोर्चा की नेता दीपिका पटेल ने की खुदकुशी,...

गुजरात : BJP महिला मोर्चा की नेता दीपिका पटेल ने की खुदकुशी, घर पर मिला शव

Published on

सूरत ,

गुजरात के सूरत शहर से भाजपा महिला मोर्चा की नेता दीपिका पटेल ने घर पर पंखे ले लटकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 30 की अध्यक्ष दीपिका पटेल ने रविवार को भीमराड गांव में स्थित अपने घर पर आत्महत्या की.

पुलिस के मुताबिक, खुदकुशी से पहले दीपिका ने भाजपा पार्षद चिराग सोलंकी को फोन कर अपने डिप्रेशन में होने की बात कही थी. इसके बाद चिराग ने दीपिका के बच्चों को कॉल कर इस बारे में बताया और तुरंत उनके घर पहुंचा. लेकिन जब तक दरवाजा तोड़ा गया, दीपिका ने फांसी लगाकर जान दे दी थी.

भाजपा महिला मोर्चा की नेता ने की खुदकुशी
भाजपा पार्षद चिराग सोलंकी ने स्थानीय डॉक्टर को बुलाया, जिन्होंने बताया कि उनकी हालत गंभीर है. इसके बाद दीपिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.सूरत पुलिस ने कहा कि दीपिका पटेल की कॉल डिटेल और मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फांसी में इस्तेमाल दुपट्टे को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है. फिलहाल, परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे हैं और परिवार में किसी भी तरह का विवाद या ब्लैकमेलिंग का मामला सामने नहीं आया है. जांच पूरी होने के बाद सुसाइड की असली वजह का खुलासा होगा.इस घटना पर डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि मृतक दीपिका पटेल के बच्चों और उनके पति से लेडी ऑफिसर ने पूछताछ की. परिवार की तरफ से किसी पर शंकर व्यक्त नहीं किया गया. खुदकुशी के कराणों का पता लगाया जा रहा है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...