10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यगुजरात : 'भाई सॉरी, मुझे यह नौकरी नहीं करनी', सुसाइड नोट लिखकर...

गुजरात : ‘भाई सॉरी, मुझे यह नौकरी नहीं करनी’, सुसाइड नोट लिखकर स्पोर्ट्स ट्रेनर ने दी जान

Published on

जूनागढ़,

गुजरात के जूनागढ़ के केशोद से आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां एक स्पोर्ट्स ट्रेनर ने फांसी लगा ली. सुसाइड के पीछे स्पोर्ट्स ट्रेनर ने एक नोट भी छोड़ा है. यह नोट उसने अपने भाई के नाम लिखा है. जिसमें लिखा है कि भाई इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. मैं थक गया हूं, इसलिए यह कर रहा हूं. ऐसे में किसी को परेशान मत करना.

भाई सॉरी, मुझे यह नौकरी नहीं करनी
जानकारी अनुसार स्पोर्ट्स ट्रेनर केशोद के बालागाम में कुश्ती और स्पोर्ट्स ट्रेनर के तौर पर काम करता था. जिसकी पहचान विशाल चावडाने के रूप में हुई है. जान देने से पहले विशाल ने अपने भाई के नाम एक नोट भी लिखा था. नोट में लिखा है कि मैं दुनिया से थक गया हूं, मुझे शांति चाहिए. भाई सॉरी, मुझे यह नौकरी नहीं करनी है. मुझे अब आगे जीने की इच्छा नहीं है. इसलिए यह कर रहा हूं. तेरे जैसा भाई किस्मत से ही मिलता है. मैं इस जन्म में तेरा ऋण नहीं चुका पाया. मेरी कोई भूल हो तो मुझे माफ कर देना. मैं किसी के लिए ऐसा नहीं कर रहा हूं, मेरे जाने के बाद किसी को परेशान मत करना. यह दुनिया मेरे लिए नहीं है और में बहुत थक गया हूं. मुझे शांति चाहिए इसलिए ऐसा कर रहा हूं. मैं किसी के लिए अपनी जान दे दूं ऐसा नहीं हूं. इसलिए मन में कुछ रखकर किसी को परेशान मत करना.मैं जो कर रहा हूं वो अपनी इच्छा से कर रहा हूं. मुझे किसी से कोई परेशानी या शिकायत नहीं है. मैं कुछ समय से डिप्रेशन में था इसलिए अब थक गया हूं.

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
फिलहाल मामले में केशोद पुलिस का कहना है कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत टीम वहां पहुंच गई. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सुसाइड वाली जगह से एक नोट भी मिला है. इस पूरे मामले में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

Latest articles

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...