25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यGujarat Bus Accident: गुजरात के नवसारी में बस हादसा, 9 की मौत,...

Gujarat Bus Accident: गुजरात के नवसारी में बस हादसा, 9 की मौत, 32 घायल

Published on

नई दिल्ली

गुजरात के नवसारी में शनिवार तड़के सुबह एक हादसा हो गया, जिसमे 9 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे में 32 लोगों के घायल होने की भी खबर है। दरअसल ये हादसा एसयूवी और बस की टक्कर के कारण हुआ। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है जबकि 9 शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिया भेज दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक वीएन पटेल ने बताया, “अहमदाबाद-मुंबई राजमार्ग पर एक बस और एक एसयूवी (SUV) के बीच टक्कर हो गई। कुल नौ लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई।”

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के लिए 2 लाख के मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा, “नवसारी में सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। PMNRF से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

अतिरिक्त जिला कलेक्टर केतन जोशी ने इंडिया टुडे को बताया कि 32 घायलों में से 17 को वलसाड के एक अस्पताल में ले जाया गया, जबकि 14 को नवसारी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक अन्य घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सूरत ले जाया गया। जोशी ने कहा कि नौ शवों को पुलिस टीमों ने बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले गए। उन्होंने कहा कि एसयूवी (फॉर्च्यूनर) में नौ यात्री सवार थे, जो अंकलेश्वर में एक फर्म के कर्मचारी थे और बस अहमदाबाद से लोगों को वलसाड ले जा रही थी।

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी बस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “गुजरात के नवसारी में सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस त्रासदी में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें दुख सहने की शक्ति दे। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार दे रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...