11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यगुजरात : हेलमेट न पहनने पर भेजा 10 लाख का ई-चालान, 22...

गुजरात : हेलमेट न पहनने पर भेजा 10 लाख का ई-चालान, 22 साल का युवक 11 महीने से काट रहा कोर्ट के चक्कर

Published on

अहमदाबाद ,

अहमदाबाद के एक वाहन चालक को हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से 10 लाख 500 रुपए का चालान मिला है. इस असामान्य रूप से भारी दंड राशि से परेशान वाहन मालिक नियम के अनुसार दंड तय करने के लिए पिछले 11 महीनों से कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रहा है.अहमदाबाद के वस्त्राल निवासी अनिल नरोड़ा स्थित लॉ कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और घर खर्च चलाने के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर पान का गल्ला चलाते हैं.

अनिल ने बताया कि 11 अप्रैल, 2024 को शाम को वह अपनी एक्टिवा (GJ27 DL 3277) से शांतिपुरा चौराहे से गल्ले के लिए सामान ले जा रहे थे. तभी ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की. जांच के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया, लेकिन गल्ले पर पहुंचते ही उनके मोबाइल पर 500 रुपए के चालान का मैसेज आया. अनिल ने तुरंत पुलिसकर्मियों से संपर्क किया और पूछा कि बिना बताए चालान क्यों काटा गया? उनका कहना था कि अगर दंड करना था तो उसी वक्त बता देते, वह राशि भर देते. पुलिसकर्मियों ने चालान लेने से इनकार करते हुए ऑनलाइन भुगतान करने को कहा. बाद में पता चला कि चालान की राशि 10,00,500 रुपए है.

अनिल ने बताया कि वह इस गलत चालान को ठीक करने और दंड भरने के लिए अहमदाबाद के घी कांटा और मिर्जापुर कोर्ट कई बार जा चुके हैं. कोर्ट कर्मियों ने पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी.

इसके बाद अनिल अपने पिता कालू हड़िया के साथ शाहीबाग स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय गए और ई-चालान विभाग से चालान रद्द करने की गुहार लगाई. पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाला देकर ईमेल के जरिए आवेदन करने को कहा. अनिल ने ईमेल कर दिया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं मिला.

गारमेंट व्यापारी अनिल के पिता कालू हड़िया ने कहा, “हेलमेट न पहनने का दंड नियम के अनुसार 500 रुपए होना चाहिए था, जिसे हम उसी वक्त भरने को तैयार थे. लेकिन 10,00,500 रुपये का चालान देखकर हम हैरान हैं. हम कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, पता नहीं यह समस्या कब हल होगी.”

अनिल ने बताया कि एक्टिवा उनके पिता के नाम पर है और लोन पर खरीदी गई थी. लोन चुकाने के बाद वे इसे अपने नाम ट्रांसफर करवाने वाले थे, लेकिन इस चालान की वजह से प्रक्रिया रुक गई है. उन्होंने कहा, “10,00,500 रुपये में तो 10 नए एक्टिवा खरीदे जा सकते हैं, जितने में हमारा एक्टिवा भी नहीं था.”

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ई-चालान विभाग के अधिकारियों ने अनिल को बताया कि हेलमेट न पहनने का दंड इतना अधिक नहीं हो सकता. चालान जनरेट होने की जांच होगी, लेकिन अभी इसे रद्द करने के लिए ईमेल करना होगा. चूंकि मामला कोर्ट में भी पहुंच चुका है, इसलिए अनिल को कोर्ट और पुलिस दोनों जगह दौड़ लगानी पड़ रही है. परिवार अब इस उम्मीद में है कि जल्द ही इस चालान से छुटकारा मिलेगा.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...