9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगुजरात : दो बेटियों के सामने ही शख्स ने पत्नी की चाकू...

गुजरात : दो बेटियों के सामने ही शख्स ने पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, पति गिरफ्तार

Published on

सूरत,

गुजरात के सूरत में एक पति ने फ्लैट में सो रही अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और खुलासा किया है कि उसने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी की हत्या की. पति ने जब अपनी पत्नी की हत्या की तब दंपति की बेटियां भी मौजूद थीं.

घटना गोडादरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संडे लागून रिहायसी बिल्डिंग में हुई. यहां सी ब्लॉक फ्लैट में रहने वाले जयसुख भाई लाखा भाई वाणिया ने शनिवार आधी रात के बाद अपनी पत्नी नम्रता बेन की गर्दन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी. रविवार सुबह जब गोडादरा पुलिस स्टेशन को इस हत्या की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और मानव संसाधन के आधार पर जांच कर हत्या मामले में शामिल मृतक नम्रता बेन के पति जयसुख भाई लाखा भाई वाणिया को गिरफ्तार कर लिया. 38 वर्षीय पत्नी का हत्यारा जयसुख भाई वाणिया डिलीवरी बॉय का काम करता है. उसने घरेलू झगड़े में अपनी दो बेटियों की मौजूदगी में पत्नी की हत्या कर दी.

पति-पत्नी के बीच नौकरी को लेकर हुआ था झगड़ा
डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि गोडादरा थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम जयसुख भाई लाखा भाई वाणिया है, जिसने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच नौकरी को लेकर झगड़ा हुआ था. पत्नी की नियमित नौकरी थी और पति डिलीवरी बॉय का काम करता है. दो दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था.

इसी बीच बीती रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. उस समय दंपत्ति की दो बेटियां कमरे में सो रही थीं. इस दौरान जयसुख भाई ने घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय बेटियां भी जाग गई थी और मौके पर मौजूद थी. इसके बाद उसने तुरंत जाकर अपने दादा-दादी और चाचा को यह बात बताई. इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this